1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP: पढ़ाई के दौरान मां ने बेटी को फोन चलाने से किया मना, नाराज हाईस्कूल की छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, सब रह गए दंग

UP: पढ़ाई के दौरान मां ने बेटी को फोन चलाने से किया मना, नाराज हाईस्कूल की छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, सब रह गए दंग

 Published : Feb 21, 2025 12:58 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 01:05 pm IST

हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा पढ़ाई के दौरान फोन चला रही थी। उसकी मां अपनी बेटी से फोन को रखकर पढ़ाई करने को बोल रही थी। इसी बात से छात्रा नाराज हो गई और खौफनाक कदम उठा लिया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : META AI

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर मोहन छपरा गांव में हाईस्कूल की एक छात्रा ने मोबाइल फोन का उपयोग करने से मना किये जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

खाली मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, शिवरामपुर मोहन छपरा गांव में विनोद पांडेय की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी धन्नू पांडेय ने गुरुवार को पास के एक खाली मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुबहर थाना के प्रभारी निरीक्षक (SHO) मिथिलेश कुमार ने बताया कि 'घटना के समय उनके घर पर केवल छात्रा की मां मौजूद थीं।'

फोन चलाने को लेकर मां ने डांटा

एसएचओ ने कहा कि धन्नू अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई के दौरान अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी और उसकी मां ने उसे इसके लिए डांटा था। उन्होंने कहा, ' मां की फटकार के बाद धन्नू ने खुदकुशी कर ली। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

जिले में एक और महिला ने की आत्महत्या

वहीं, दूसरी ओर जिले में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में 65 वर्षीय अनिता देवी ने गुरुवार को अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अनिता देवी का अपने बेटे के साथ विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत पहले थाने में की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।