A
Hindi News उत्तर प्रदेश संत प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र शास्त्री, जानें दोनों के बीच क्या हुई बात; सामने आया VIDEO

संत प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र शास्त्री, जानें दोनों के बीच क्या हुई बात; सामने आया VIDEO

आर्चाय धीरेंद्र शास्त्री ने आज प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। दोनों संतों के बीच बातचीत का वीडियो भी सामने आया है।

प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र शास्त्री।- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र शास्त्री।

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया में तरह तरह की बातें हो रही हैं। उनकी पदयात्रा बंद होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। हांलाकि वो रोज अपने भक्तों से मिल रहे हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज देश के सबसे प्रतिष्ठित संतों में से एक हैं। उन्होंने कभी नहीं छिपाया कि उनकी किडनी फेल हो चुकी है और वो डायलिसिस पर हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी कठिन दिनचर्या को नहीं छोड़ा। उनके प्रवचनों से करोड़ों लोग लाभ उठाते हैं।

केली कुंज आश्रम पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री

दरअसल, आज वृंदावन में दो संतों की मुलाकात हुई। बागेश्वर धाम वाले आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री आज प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने केली कुंज आश्रम पहुंचे। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने वृंदावन से दिल्ली तक पदयात्रा शुरू करने का फैसला किया है। पदयात्रा शुरू करने से पहले धीरेन्द्र शास्त्री प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में गए। वहां पहुंचते ही आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने प्रेमानंद जी को साष्टांग प्रणाम किया। प्रेमानंद महाराज ने भी धीरेन्द्र शास्त्री को गले लगाकर यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। 

सेहत का जाना हाल

मुलाकात के दौरान आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने प्रेमानंद जी महाराज से पूछा कि उनकी सेहत अब कैसी है, क्योंकि करोड़ों भक्तों को आपकी चिंता है। इस पर प्रेमानंद जी ने हंसते हुए कहा कि कष्ट तो बहुत है लेकिन उनकी दिनचर्या किसी स्वस्थ इंसान से ज्यादा व्यस्त है। सब श्रीजी की कृपा है। जब तक राधा रानी चाहेंगी। वो भक्तों को भगवत कथा सुनाते रहेंगे।

दोनों संतों के बीच क्या हुई बात

आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री प्रेमानंद जी महाराज से हंसी-मजाक में कहा कि ये सब आपकी लीला है, कोई बीमार शरीर नहीं है। हम भी ऐसे ही कहते रहते हैं कि हमारा भी बुढ़ापे का शरीर है। लोग हमसे बोलते हैं कि बाबा काहे को झूठ बोल रहे हो अभी तो दाढ़ी बाल भी नहीं पके हैं तो हम कह देते हैं कि नहीं पिछली उम्र मिलाकर बताए हैं। ऐसी ही आपकी भी लीला है, कोई बीमारी नहीं है। महापुरुष तो भगवत स्वरूप होते हैं लीला करते हैं। बस आपके दर्शन हो गए, खूब आनंद हुआ।

यह भी पढ़ें-

दिवाली से पहले बढ़ा दिल्ली का प्रदूषण, GRAP-1 लागू; 200 के पार पहुंचा AQI

अमहदाबाद एयरपोर्ट से बड़ी खबर, दोहा से हांगकांग जा रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग