A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 4 बच्चों की मां और 6 महीने पहले शादीशुदा हुए युवक ने दी जान, एक ही साड़ी से बनाए फंदे पर झूलते मिले दोनों के शव

4 बच्चों की मां और 6 महीने पहले शादीशुदा हुए युवक ने दी जान, एक ही साड़ी से बनाए फंदे पर झूलते मिले दोनों के शव

एटा में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों ने एक ही पीले रंग की साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही समाज के थे और उनके घर गांव में आमने-सामने थे।

पेड़ से लटके मिले दोनों के शव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

उत्तर प्रदेश के एटा के थाना देहात क्षेत्र के गांव सरदलगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने एक पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके हुए देखे। चौंकाने वाली बात यह थी कि दोनों ने एक ही पीले रंग की साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आमने-सामने थे दोनों के घर

जानकारी के अनुसार, मृतक रमन (20 वर्ष) और रोशनी (28 वर्ष) एक ही समाज के थे और उनके घर गांव में आमने-सामने थे। दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका रोशनी चार बच्चों की मां थी। वहीं, मृतक रमन की शादी महज 6 महीने पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि उनके रिश्तों को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें अलग करने की काफी कोशिशें कीं, लेकिन दोनों एक-दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थे।

सुबह खेत पर दिखा खौफनाक मंजर

बुधवार सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह खेतों की ओर निकले, तो उन्होंने पेड़ से लटकते हुए दो शव देखे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

(रिपोर्ट- अक्षय पालीवाल)

ये भी पढ़ें-

बजट पेश करने के बाद दिया कुमारी का पहला बयान, "नकल रोकने के लिए ला रहे एजेंसी"

SP विधायक का जाति प्रमाण निकला फर्जी, परिवार के 3 अन्य सदस्यों पर भी गिरी गाज