1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में MLC के सपा उम्मीदवार ने काउंटिंग का किया बहिष्कार, चुनाव पर्यवेक्षक पर BJP उम्मीदवार को जिताने का लगाया आरोप

गोरखपुर में MLC के सपा उम्मीदवार ने काउंटिंग का किया बहिष्कार, चुनाव पर्यवेक्षक पर BJP उम्मीदवार को जिताने का लगाया आरोप

गोरखपुर में एमएलसी सपा और भाजपा उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। सपा उम्मीदवार डॉक्टर संजयन त्रिपाठी ने इस सीट पर काउंटिंग प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया है। चुनाव पर्यवेक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गोरखपुर में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा- India TV Hindi
Image Source : ANI गोरखपुर में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। वोटों की गिनती मंगलवार से चल रही है। एमएलसी चुनाव के नतीजों के रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में झटका लगा है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) ने जीत दर्ज की है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान विवाद सामने आया है। धांधली का आरोप लगाते हुए सपा उम्मीदवार ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया।

मतगणना प्रक्रिया के बहिष्कार का ऐलान

गोरखपुर में मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सपा उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी और निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बहिष्कार कर दिया। सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षक पर भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आरोप लगाया है। 

गोरखपुर में बीजेपी ने बनाई बढ़त

गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी ने बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी उम्मीदवार प्रथम वरीयता में 466 वोट से आगे हैं। राजीव यादव दूसरे स्थान पर हैं।

  • ध्रुव त्रिपाठी भाजपा  11881
  • डॉ संजयन त्रिपाठी सपा  8301
  • अजय सिंह 2503
  • अजीत कुमार सिंह  4406

गोरखपुर में अभी अंतिम नतीजों का इंतजार

फिलहाल, गोरखपुर सहित अन्य सीटों पर मतगणना के अंतिम नतीजों का इंतजार है। शेष सीटों के परिणाम आने के बाद विधान परिषद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। 

यूपी की 11 में से 5 सीटों के सामने आए नतीजे

मिली जानकारी के अनुसार, 11 सीटों में से 5 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने 4 और समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। शेष सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा ने मेरठ शिक्षक, मेरठ स्नातक, बरेली शिक्षक और लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की है।

अन्य सीटों के रुझानों में भाजपा गोरखपुर शिक्षक और आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगे बताई जा रही है। वहीं, सपा आगरा शिक्षक, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के रुझानों का इंतजार है।

राज श्रीवास्तव के इनपुट के साथ

ये भी पढ़ें: 

यूपी पुलिस के DGP एक्शन में, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष सस्पेंड, वजह भी सामने आई