1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेवर बेचकर ऐश करता था... 10 साल बाद शातिर चोर का राज खुला; 3 गोल्ड नेकलेस और चांदी के ढेर सारे गहने बरामद

जेवर बेचकर ऐश करता था... 10 साल बाद शातिर चोर का राज खुला; 3 गोल्ड नेकलेस और चांदी के ढेर सारे गहने बरामद

ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने एक ऐसा शातिर चोर दबोचा है जो करीब 10 साल से पुलिस को चक्मा देता आ रहा था। पुलिस ने 250 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगालकर और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी सारमिन उर्फ शम्भू को गिरफ्तार कर लिया है।

11 लाख के सोने-चांदी के...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT 11 लाख के सोने-चांदी के जेवर संग चोर गिरफ्तार।

करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे शातिर चोर को ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शातिर चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी के सोने और चांदी  के जेवरात बरामद किए है, जिनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को एडिशनल डीसीपी अभय मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी।

कौन है आरोपी?

पुलिस के मुताबिक  की सूचना इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से बीटा-2 पुलिस ने थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारमिन उर्फ शम्भू निवासी गली नंबर-2 बादशाह कॉलोनी, थाना दादरी के रूप में हुई है। वहीं, कुछ दिन पहले नोएडा पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया था, जो कैफे कारोबार में नुकसान होने के बाद अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 नेकलेस सोने के, 2 माथे का मांग टीका सोने के, 2 कानों के ऊपर की बारीक चेन सोने की, 2 पाजेब चांदी की, 2 सेम्पल चांदी की, 1 गले का हार चांदी का, 1 हाथ का ब्रेसलेट चांदी का, 4 बच्चों के हाथ के कड़े चांदी के और 4 बिछुए चांदी के बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई जा रही है।

Image Source : reporter inputग्रेटर नोएडा पुलिस ने 10 साल से फरार चोर का पर्दाफाश किया।

बंद मकानों की रेकी कर चोरी करता था आरोपी

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी करता था और चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर अवैध धन अर्जित करता था। पूछताछ में आरोपी ने सेक्टर अल्फा-1 और अल्फा-2 में करीब 7-8 महीने पहले हुई चोरी की घटनाओं के अलावा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की अन्य कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद ली थी।

पुलिस से बचने के लिए रखता था कीपैड फोन

पुलिस से बचने के लिए वह स्मार्टफोन की जगह कीपैड वाला फोन इस्तेमाल करता था ताकि ट्रैक न हो सके। आरोपी 2016 में जेल से बाहर आया था और उसके बाद से लगातार अलग-अलग जगह पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अलावा इस आरोपी को कई अन्य जिलों की पुलिस भी तलाश कर रही थी। 10 साल की भाग-दौड़ के बाद आखिरकार शातिर चोर का खेल खत्म हो गया।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ‘POLICE’ लिखी कार से पौधा चोरी, CCTV में कैद हुई शर्मनाक वारदात

दिन में रेकी, रात में दीवार तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई चोरों की पूरी करतूत