1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'अभी रुक जाओ हंसना मत...', हाफ एनकाउंटर के बाद किडनैपर से बोली UP पुलिस; VIDEO पर उठे सवाल

'अभी रुक जाओ हंसना मत...', हाफ एनकाउंटर के बाद किडनैपर से बोली UP पुलिस; VIDEO पर उठे सवाल

हमीरपुर जिले में हुई मुठभेड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इंस्पेक्टर आरोपी को गोली लगने के बाद हंसने को मना करते नजर आ रहे हैं। इससे सोशल मीडिया पर पुलिस की 'ओवरएक्टिंग' की चर्चा हो रही है।

hamirpur encounter- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हमीरपुर एनकाउंटर पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की अपहरण के आरोपियों से मुठभेड़ हुई जिसके बाद पुलिस द्वारा एक आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया गया लेकिन 2 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने अपहरण के आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। वहीं, घटना के बाद घटना के बाद मुठभेड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राठ इंस्पेक्टर आरोपी को गोली लगने के बाद हंसने को मना करते नजर आ रहे हैं। इससे सोशल मीडिया पर पुलिस की 'ओवरएक्टिंग' की चर्चा हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

मामला 19 सितंबर का राठ कोतवाली क्षेत्र का है। यहां चाय की दुकान से कुछ कार सवार लोगों ने राठ के ही रहने वाले शिवम का अपहरण किया था। आरोपियों ने शिवम की पिटाई की और उसे राठ कोतवाली के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित के ममेरे भाई ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

21 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर राठ कोतवाली पुलिस ने मालवा रोड के पास घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विवेक राजपूत घायल हुआ। उसके पैर में गोली लग गई और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

देखें वीडियो-

ओवर एक्टिंग करते नजर आ रही पुलिस

लेकिन मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के साथ रिकॉर्ड किए गए वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। वीडियो में घायल विवेक को राठ कोतवाली के इंस्पेक्टर अपहरणकर्ता से बोल रहे हैं कि ''रुक जाओ अभी रुक जाओ हंसना मत।'' मुठभेड़ के नाम पर पुलिस ओवर एक्टिंग करती नजर आ रही है। यह वीडियो किसी फिल्मी सीन या फोटोशूट जैसा लग रहा है, जहां पुलिस आरोपी को समझा रही है।

(रिपोर्ट- पंकज द्विवेदी)

यह भी पढ़ें-

पति ने की स्कूल टीचर पत्नी की हत्या, वीडियो में दावा- घर छोड़ने के लिए मजबूर करती रही; किया सरेंडर

सौतेली बेटी के सामने पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, बस स्टैंड पर हुए मर्डर से मची सनसनी