1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ के बाजार में युवक ने बाइक उठाकर ढाया ऐसा कहर, हर कोई रह गया दंग; VIDEO वायरल

हापुड़ के बाजार में युवक ने बाइक उठाकर ढाया ऐसा कहर, हर कोई रह गया दंग; VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जो हापुड़ के पिलखुवा के मुख्य बाजार का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने अपने कंधे पर अकेले ही बाइक उठा ली और चलता बना। यह नजारा देख आसपास खड़े लोग चौंक गए। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

युवक ने कंधे पर उठाई...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक ने कंधे पर उठाई बाइक।

यूपी के हापुड़ में युवाओ में रीलबाजी के नए-नए कारनामे करने की मानो होड़ सी लगी हुई है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए युवा किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक अनोखा और हैरान कर देने वाला नजारा हापुड़ जिले में देखने को मिला है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मैन बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर भारी-भरकम मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर उठाए घूम रहा है। इस अजीबोगरीब वाकये को देखकर सड़क से गुजरने वाले लोग अपनी गाड़ियां रोककर उसे बस टकटकी लगाए देखते रह गए।

खुद को 'बाहुबली' समझ सड़क नापने लगा युवक

अक्सर युवा अपने वाहनों को हवा में उठाकर, चलती गाड़ी पर खड़े होकर या खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए रील बनाते नजर आते हैं। लेकिन अब इस नए रीलबाज को क्या कहें, जिसने पिलखुवा के सबसे व्यस्ततम रास्ते पर ही पूरी की पूरी बाइक को अपने कंधे पर उठा लिया। स्टंट के नाम पर अब तक आपने गाड़ियों के पहिए हवा में उठते देखे होंगे, लेकिन इस युवक ने तो मानो खुद को बाहुबली समझ लिया और पूरी बाइक को अपने शरीर पर लादकर सड़क नापने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बाजार की व्यस्त और खचाखच भरी सड़क पर जहां पैदल चलना भी मुश्किल होता है, वहां यह युवक किसी 'बाहुबली' की तरह बाइक को हवा में लहराते हुए आराम से टहलता नजर आया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आस-पास से ई-रिक्शा, स्कूटी और अन्य गाड़ियां गुजर रही हैं, लेकिन इस युवक को किसी दुर्घटना का रत्ती भर भी खौफ नहीं है। वह तो बस धुन में मगन होकर अपनी 'रीलबाजी' और स्टंट को अंजाम देने में व्यस्त है। वहां मौजूद कुछ राहगीरों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर लोगों के होश उड़ा रहा है।

पुलिस कर रही तलाश

आजकल के युवाओं में रील्स बनाने और रातों-रात मशहूर होने का ऐसा चस्का लगा है कि वे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते। हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के इस व्यस्त बाजार में किया गया यह कारनामा भले ही कुछ लोगों को मनोरंजन से भरपूर लग रहा हो, लेकिन व्यस्त सड़क पर इस तरह के खतरनाक पैंतरे किसी बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं। व्यस्त रास्तों पर इस तरीके से रील बाजी करने वाले इस रीलबाज की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा इसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

(रिपोर्ट- निशांक शर्मा)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 'मौत का स्टंट', पैर ऊपर कर बाइक चलाता दिखा युवक, देखें खौफनाक वीडियो

गुरुग्राम NH-48 पर रोंगटे खड़े कर देने वाला स्टंट, सामान को लेकर कैब की छत पर बैठा युवक, वीडियो हुआ वायरल