1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गुरुग्राम NH-48 पर रोंगटे खड़े कर देने वाला स्टंट, सामान को लेकर कैब की छत पर बैठा युवक, वीडियो हुआ वायरल

गुरुग्राम NH-48 पर रोंगटे खड़े कर देने वाला स्टंट, सामान को लेकर कैब की छत पर बैठा युवक, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 29, 2026 02:05 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 02:05 pm IST

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रफ्तार के खतरनाक स्टंट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक तेज रफ्तार कैब की छत पर बैठकर जानलेवा सफर करता दिखाई दे रहा है।

Delhi News- India TV Hindi
कैब की छत पर युवक का स्टंट Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला एक वीडियो सामने आया है। हाईवे NH-48 में बीच सड़क पर दौड़ती एक कार की छत पर बैठे युवक का वीडियो आजकल वायरल हो रहा है। युवक कार की छत पर सामान पकड़कर बैठा हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि इन लोगों पर ट्रैफिक पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ती। लोगों की प्रतिक्रियां को देखते हुए अब इस मामले की जांच भी की जा रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर।  

सामान बचाने नियत या रील्स बनाने का चस्का?

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग है। रफ्तार और रोमांच का चस्का इस युवक को कितना भारी पड़ सकता था इसकी परवाह किए बगैर युवक कार की छत पर बहुत आराम से बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। युवक ने अपने हाथों से सामान का एक बड़ा कार्टन पकड़ा हुआ है। यह जांच का विषय है कि सामान को बचाने के लिए युवक कार की छत पर बैठा है या सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की नियत और पब्लिसिटी बटोरने के लिए। बात कोई भी हो लेकिन युवक को देखकर यह बात साफ कही जा सकती है कि उसने अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर यह काम किया है। 

ट्रैफिक पुलिस लेगी एक्शन 

हाईवे पर चलती कार पर इस तरह से स्टंट करना युवक के लिए तो जान लेवा था ही लेकिन उसकी वजह से अन्य वाहनों को भी हादसे का शिकार होना पड़ सकता था। वीडियो जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं भी देखी जा रही हैं। लोगों के द्वारा इस पूरे मामले पर तुरंत और सख्त एक्शन लेने की मांग की जा रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लोग ट्रैफिक पुलिस पर सवाल भी उठा रहे हैं कि ऐसे लोग जांच और कानून की नजर से बचकर हाईवे पर कैसे चल सकते हैं। लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखकर पुलिस की साइबर और ट्रैपिक सेल ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी का नंबर ट्रैक करना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक संबंधित ड्राइवर और युवक पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

(गोहित कौशिक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस के SI ने महिला को मारा था चांटा, सामने आई पूरे विवाद की वजह, अब तक क्या एक्शन हुआ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।