प्रयागराज: नैनी इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर देखकर आपकी भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। घटना दो दिन पहले की है, नैनी इलाके में एक घर में अचानक आग लग गई और आग में झुलसकर महिला की जान चली गई, लेकिन ज़िंदा रहते हुए भी महिला ने खुद क़ो बचाने का प्रयास नहीं किया और अपने तीन बच्चों की जान बचा ली। जबकि महिला खुद उसी आग में झुलकर ज़िंदा जल गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि ऐसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है।
बच्चों को बचाने की कोशिश में मां की गई जान
प्रयागराज में बच्चों को बचाने की कोशिश में एक मां की जान चली गई। भीषण आग और धुएं के बीच वह करीब 30 मिनट तक अपने तीन बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष करती रही। तेजी से फैल रही आग के बीच उसने एक साल के मासूम को चादर में लपेटकर छत से पड़ोसियों की ओर बढ़ाया। पड़ोसियों ने किसी तरह हाथ बढ़ाकर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। फिर आग में फंसी महिला ने एक एक कर अपने तीन बच्चों को भी इसी तरह बचा लिया। इसका वीडियो भी सामने आये हैं, जिसमे दिख रहा है कि जिस घर मे आग लगी हैं, उस घर की छत से महिला अपने बच्चों क़ो दूसरी तरफ के घर की बालकनी में खड़े लोगों को दे रही है।
देखें वीडियो
छोटे बच्चे को महिला ने चादर के सहारे दूसरे घर की बालकनी की तरफ बढ़ाया और फिर उसके बाद उसने अपनी छत से गली के उस पार पड़ोसी की छत तक सीढ़ी लगाकर दो बेटियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल दिया। हालांकि, इस दौरान वह खुद आग और धुएं के बीच फंस गई। धुएं के कारण उसका दम घुटने लगा और देखते ही देखते वह आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई।