1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं

VIDEO: हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं

 Reported By: Anamika Gaur, Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 15, 2026 09:02 pm IST,  Updated : May 15, 2026 09:43 pm IST

हैदराबाद जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में भीषण आग लग गई, जिसमें किसी के हताहत होने की फिलहाल खबर नहीं है। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं, देखें वीडियो...

ट्रेन में लगी आग- India TV Hindi
ट्रेन में लगी आग Image Source : REPORTER

हैदराबाद: नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। आग ट्रेन के एसी कोच के बी1 और बी2 बोगी में लगी थी। यह ट्रेन हैदराबाद से जयपुर जा रही थी। दमकलकर्मियों ने तीन दमकल इंजनों की मदद से आग पर काबू पाया। बोगी में कोई यात्री नहीं होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। आग ट्रेन के थ्री-टियर एसी कोच B1 और B2 में लगी, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन का डिपार्चर का समय 7:00 का था और उससे पहले यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि तब ट्रेन में कोई भी पैसेंजर नहीं था।

देखें वीडियो



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया और फिर देखते ही देखते दूसरी कोच से भी धुआं दिखा और फिर दोनों कोच में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने भीषण रूप धारण कर लिया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन सक्रिय हुआ और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किस वजह से लगी, इसके पीछे की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

चेन्नई स्थित टेक महिंद्रा के परिसर में भीषण आग लग गई

शुक्रवार को चेन्नई स्थित टेक महिंद्रा के परिसर में भीषण आग लग गई, जिसके चलते तत्काल आपातकालीन कार्रवाई की गई और कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाला गया। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई और आसमान में घना काला धुआं छा गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत