A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: वाराणसी में गंगा की लहरों पर हुई इफ्तार पार्टी, बिरयानी खाने के बाद नदी में फेंकी हड्डियां; 14 युवकों को भेजा जेल

VIDEO: वाराणसी में गंगा की लहरों पर हुई इफ्तार पार्टी, बिरयानी खाने के बाद नदी में फेंकी हड्डियां; 14 युवकों को भेजा जेल

वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर हुई इफ्तार पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में नाव सवार युवकों नॉनवेज का सेवन करते दिख रहे हैं, जिसे हिंदू भावनाओं के अपमान के रूप में देखा गया।

iftar party on boat- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गंगा में नाव पर हुई इफ्तार पार्टी।

वाराणसी के राजघाट, नमो घाट के बीच नाव पर रोजे की इफ्तार पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंगा नदी में हुई इस इफ्तार पार्टी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा कि इफ्तार पार्टी के दौरान आयोजक ने रोजदारों ने फल और मेवा के साथ बिरयानी भी परोसी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी पड़ी भारी

भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने रोष जताते हुए पुलिस से एक्शन की मांग की थी। उनका कहना है कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं और वहां नॉनवेज खाना एक गहरी साजिश का हिस्सा है। शिकायत में आरोप में लगाया गया कि नाव पर इफ्तार के दौरान नॉनवेज भोजन यानी बिरयानी परोसा गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह भी आरोप है कि रोजे की इफ्तार पार्टी में परोसे गए चिकन बिरयानी खाने के बाद उसके अवशेष गंगा में फेंके गए। 

सामने आया वीडियो-

वीडियो की जांच के बाद 14 आरोपी गिरफ्तार

वीडियो में नाव सवार युवकों नॉनवेज का सेवन करते दिख रहे हैं, जिसे हिंदू भावनाओं के अपमान के रूप में देखा गया। प्रार्थना पत्र देने वाले भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत जायसवाल ने दोषियों के गिरफ्तारी की बात FIR में कही। इसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू हुई। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

(रिपोर्ट- अश्वनी त्रिपाठी)

यह भी पढ़ें-

जोधपुर जेल में कैदियों के पास से मिले 11 मोबाइल, 'इफ्तार पार्टी' की फोटो वायरल होने के बाद खुला राज

निजी कॉलेज में रोजा इफ्तार पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा, जानें छात्रों ने क्या कहा