A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MBBS वालों हो जाओ अलर्ट, पैसे देकर लेना चाहते हैं एडमिशन, तो पहले इस खबर को पढ़ लें

MBBS वालों हो जाओ अलर्ट, पैसे देकर लेना चाहते हैं एडमिशन, तो पहले इस खबर को पढ़ लें

कानपुर पुलिस को साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल्याणपुर पुलिस ने MBBS की सीट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल से दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

शिक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह अब पुलिस के हत्थे चढ़ने लगे हैं। मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कल्याणपुर पुलिस ने MBBS की सीट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल से दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ऐसे खुला फर्जीवाड़ा

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सौरव और जयंत के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल से धर दबोचा। इन शातिर ठगों ने एक छात्र को MBBS की सीट अलॉट कराने का झांसा दिया और उससे 5 लाख 75 हजार रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। पैसे लेने के बाद जब छात्र को न तो सीट मिली और न ही ठगों का कोई सुराग लगा, तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

  • ​ठगी की राशि- ₹5,75,000 (पाँच लाख पचहत्तर हजार रुपये)
  • ​गिरफ्तारी- पश्चिम बंगाल से सौरव और जयंत की गिरफ्तारी।
  • ​कार्रवाई- कल्याणपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए आरोपी

कल्याणपुर थाना प्रभारी और ट्रेनी IPS सुमेध जाधव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से ठगों की लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके बाद टीम ने पश्चिम बंगाल जाकर इन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने छात्रों को अपना शिकार बनाया है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या एडमिशन के नाम पर पैसे मांगने वाले विज्ञापनों से सावधान रहें।

(रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

यह भी पढ़ें-

जिन्न-तांत्रिक शक्ति के नाम पर महिलाओं से रेप, रिटायर्ड नेवी अफसर ने की लाखों की ठगी, गिरफ्तारी के बाद जांच शुरू

मार्क जुकरबर्ग बन फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट, कानपुर की रिटायर्ड शिक्षिका से की 1.57 करोड़ की ठगी