A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. धार्मिक स्थल ना फैलाएं ध्वनि प्रदूषण, लखनऊ में इन मंदिर-मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर

धार्मिक स्थल ना फैलाएं ध्वनि प्रदूषण, लखनऊ में इन मंदिर-मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर

योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर्स की तेज आवाज से होने वाला ध्वनि प्रदूषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखनऊ में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है।

lucknow loudspeaker removing- India TV Hindi
Image Source : REPORTER'S INPUT लखनऊ में मंदिर-मस्जिद से हटाए गए लाउडस्पीकर।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज धार्मिक स्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउड स्पीकर हटाने का अभियान शुरू हुआ। वजीरगंज इलाके में पुलिस की टीम पहुंची और मस्जिदों और मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर और स्पीकर हटवाए। पुलिस वालों ने मस्जिदों के इमामों और मंदिरों पुजारियों को समझाया कि तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर का इस्तेमाल गैर कानूनी है, इसे उतार लें। धार्मिक स्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकर के खिलाफ इस अभियान में पुलिस की टीम इलाके की मस्जिदों और मंदिर में जा रही है। इलाके में करीब 40 मस्जिद हैं। अधिकतर मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगे हैं किसी में एक और किसी में ज्यादा।

किन मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर?

पुलिस की टीम सबसे पहले वजीरगंज के गोलागंज की मस्जिद मोलसारी पहुंची। फिर इमाम को बुलाया गया और लाउडस्पीकर हटाने को कहा। लाउडस्पीकर काफी ऊंचाई पर लगा था। इसके बाद पुलिस की मदद से लाउडस्पीकर उतारा गया। फिर पुलिस टीम मस्जिद मलका जमानी गई और वहां पर लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया।

बटुक भैरव मंदिर का लाउडस्पीकर भी उतरा

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाने के बाद पुलिस, बटुक भैरव मंदिर गई। यहां भी स्पीकर थे जिनको उतरवाया गया। इसके बाद गुइन रोड की मस्जिद में ताला लगा था तो उसके मौलवी को बुलाया गया। लाउडस्पीकर हटाने के लिए सीढ़ी मंगाई गई और लाउडस्पीकर हटाए गए।

योगी सरकार हटा चुकी है 1 लाख लाउडस्पीकर

गौरतलब है कि योगी सरकार ने 2022 से यूपी के धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का अभियान शुरू किया था और अब तक यूपी में धार्मिक स्थलों से एक लाख से ज्यादा लाउडस्पीकर्स हटाये जा चुके हैं. वहीं, डेढ़ लाख से ज्यादा लाउडस्पीकर्स की आवाज कम की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें-

Myth Vs Data: वोटिंग प्रतिशत बढ़ा तो जरूर बदलेगी सरकार, ये चुनाव का सबसे बड़ा मिथक, आंकड़ों के जरिए जानें सच

‘कांग्रेस मुस्लिम है और मुस्लिम ही कांग्रेस’, तुष्टिकरण से भरा ऐसा बयान देने को क्यों मजबूर हैं ताकतवर CM रेवंत रेड्डी