A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौसा से था युवती का प्रेम संबंध, साथ जीने की चाह पूरी न हुई तो प्रेमी युगल ने खा लिया जहर; हुई मौत

मौसा से था युवती का प्रेम संबंध, साथ जीने की चाह पूरी न हुई तो प्रेमी युगल ने खा लिया जहर; हुई मौत

बरेली में एक युवक और युवती ने साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग की वजह से दोनों शादी करना चाहते थे। परिजनों के विरोध के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली।

प्रेम प्रसंग में युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT प्रेम प्रसंग में युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या।

बरेली के थाना भोजीपुरा इलाके में एक ऐसी घटना समाने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शादी करने की इच्छा पूरी न होने और घरवालों के विरोध के बीच एक प्रेमी युगल ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में युवती की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि युवक ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है।

शादी करना चाहते थे युवक-युवती

बताया जा रहा है कि युवती थाना सीबीगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली थी और उसकी उम्र लगभग 19 साल बताई जा रही है। वहीं युवक भोजीपुरा इलाके के मकरंदापुर गांव का निवासी था और उसकी उम्र करीब 20 साल थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जबकि घर वालों को दोनों के रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रिश्तेदारी के कारण परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों काफी समय से परेशान चल रहे थे। घर वालों ने समझाने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे।

खेत में जाकर दोनों ने खा लिया जहर

एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह युवती युवक के घर पहुंची थी। इसके बाद दोनों साथ में गांव के बाहर खेत की तरफ चले गए। वहां पहुंचकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं युवक को घरवाले तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के वक्त उसकी भी मौत हो गई।

जहर खाने से दोनों की हुई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन सदमे में हैं और गांव के लोग भी इस घटना को बेहद दुखद बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में युवती का मौसा लगता था, जिस वजह परिवार के वोह विरोध कर रहे थे। हालांकि पुलिस पूरे मामले को तथ्यों और जांच के आधार पर आगे बढ़ा रही है। (इनपुट- विकास साहनी)

यह भी पढ़ें-

नई कार खरीदकर लौट रहा था परिवार, 100 मीटर गहरी खाई में पलटी; दो लोगों की जिंदा जलने से मौत