1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: कार में विधायक पास, BJP का झंडा और हूटर लगाकर VIP बन गया युवक, पुलिस के सामने लगातार बदल रहा बयान

लखनऊ: कार में विधायक पास, BJP का झंडा और हूटर लगाकर VIP बन गया युवक, पुलिस के सामने लगातार बदल रहा बयान

आरोपी युवक ने अपनी कार को इस तरह सजा रखा था, जैसे किसी मंत्री या विधायक के काफिले की कार हो। पूछताछ में युवक लगातार अपना बयान भी बदल रहा है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

Lucknow Fake VIP- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लखनऊ में पकड़ाई संदिग्ध कार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक फर्जी वीआईपी व्यक्ति को पकड़ा है। यह व्यक्ति फर्जी वीआईपी बनकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फर्जीवाड़े के आरोपी की कार में विधायक पास लगा हुआ था। इसके साथ ही बीजेपी का झंडा और बैनर-हूटर भी लगा था। पुलिस ने सारी चीजें जब्त कर ली हैं। 

घटना लखनऊ के गोमती नगर विस्तार की है। यहां वीआईपी बनने का फर्जी खेल सामने आया हैं। पुलिस को संदिग्ध गाड़ी पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिस कार को पकड़ा है, उसका नंबर UP16 AX 5596 है। इस कार पर विधायक पास, बीजेपी का झंडा और बैनर-हूटर लगे हुए थे। कार देखकर लग रहा था जैसे कोई मंत्री या विधायक निकल रहे हों।

पुलिस की चेकिंग में खुला फर्जी रसूख का खेल

पुलिस को चेकिंग के दौरान एक कार मिली, जिसमें विधायक पास, बीजेपी का झंडा और हूटर लगा था। ऐसे में आम आदमी यही समझता कि गाड़ी किसी विधायक या मंत्री की है। हालांकि, कार में बैठा व्यक्ति न कोई जनप्रतिनिधि था और न ही उसकी कोई राजनीतिक पहचान है। ऐसे में पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है कि उसने पास कहां से हासिल किया?

लगातार बयान बदल रहा आरोपी 

पुलिस ने जब युवक से पूछताछ शुरू की तो वह गुमराह करने की कोशिश कर रहा है और लगातार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस को आरोपी के जवाबों में विरोधाभास नजर आ रहा है। ऐसे में मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने गाड़ी से हूटर हटवा दिया है और विधायक पास जब्त कर लिया है। गाड़ी की सीज कर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है कि विधायक का पास असली है या फिर नकली।

यह भी पढ़ें-

धर्मांतरण की आड़ में भारत में तैयार हो रही थी ISI की लेडी ब्रिगेड, जानिए कैसे पाकिस्तान की साजिश हुई बेनकाब?

UP: अस्पताल गई महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार