1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. धर्मांतरण की आड़ में भारत में तैयार हो रही थी ISI की लेडी ब्रिगेड, जानिए कैसे पाकिस्तान की साजिश हुई बेनकाब?

धर्मांतरण की आड़ में भारत में तैयार हो रही थी ISI की लेडी ब्रिगेड, जानिए कैसे पाकिस्तान की साजिश हुई बेनकाब?

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 27, 2025 04:03 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 04:14 pm IST

भारत में धर्मांतरण फैलाने वाले नेटवर्क में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की साजिश बेनकाब हुई है। धर्मांतरण सिंडिकेट में भारत की पीड़ित लड़कियों को इस्लाम धर्म अपनाने की ऑनलाइन ट्रैनिंग दी जाती थी।

धर्मांतरण सिंडिकेट का नेटवर्क- India TV Hindi
धर्मांतरण सिंडिकेट का नेटवर्क Image Source : REPORTER INPUT

आगरा धर्मांतरण मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। धर्मांतरण की आड़ में पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी ISI की बहुत बड़ी साजिश बेनकाब हुई है। धर्मांतरण की आड़ में भारत में पाकिस्तान ISI की लेडी ब्रिगेड तैयार कर रहा था। पूरे भारत में पाकिस्तान ISI लेडी स्लीपर सेल तैयार करने की प्लानिंग रच रहा था।

NGO से भेजा जा रहा था पैसा

फिलीपींस में एक NGO GO Fund Me को धर्मांतरण का पैसा भेजा जा रहा था। क्रिप्टो और डॉलर में फंडिंग के सबूत मिले हैं। कनाडा और इंग्लैंड से वाईट में चंदे की शक्ल में इस सिंडिकेट को भारत पैसा आ रहा था। 

धर्मांतरण के सिंडिकेट की एक व्हाट्सएप विंग

दिल्ली में भी धर्मांतरण के सिंडिकेट की एक व्हाट्सएप विंग भी है। पीड़ित लड़कियों को इस सिंडिकेट के जरिए जेहाद के लिए भी उकसाया जा रहा था। पाकिस्तान के यूट्यूबर तनवीर अहमद और  साहिल अदीब बेनकाब हुए हैं, जो ये दोनों धर्मांतरण सिंडिकेट में भारत की पीड़ित लड़कियों को इस्लाम धर्म अपनाने की ऑनलाइन ट्रैनिंग देता था।

सैयद दाऊद कर रहा था फंडिंग

ये दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करते हैं। इस सिंडीकेट को कनाडा में मौजूद सैयद दाऊद फंडिंग कर रहा था। सैयद दाऊद मध्य प्रदेश के गांधी नगर का रहने वाला है और कनाडा में इस्लामिक के सेंटर चलाता है।

टेरर एंगल पर भी जांच जारी

कश्मीर के एक मास्टरमाइंड हैरिस की तलाश जारी है। लड़कियों को गल्फ देशों में भेजने का भी प्लान था। टेरर एंगल पर जांच जारी है। यूपी ATS के अलावा सेंट्रल एजेंसिया टेरर एंगल पर काम कर रही है।

पाकिस्तान के ये दो लोग हो सकते हैं मास्टरमाइंड

जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान के तनवीर अहमद और साहिल अदीब इस सिंडिकेट के मास्टरमाइंड हो सकते हैं। दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लूएनसर हैं। हालांकि, ये उनके नकली नाम भी हो सकते हैं। दोनों उस वॉट्स एप ग्रुप के एडमिन हैं, जिसमें 100 से ज्यादा हिन्दू लड़कियां जुड़ी हुई हैं। सभी लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया था।

ऑनलाइन होती थी इस्लाम पढ़ाने की क्लास

कई लड़कियां इतनी ज्यादा रेडक्लियाइज हो चुकी हैं कि उन पर काउंसिलिंग का कोई असर नहीं हो रहा है। लड़कियों को रेडिक्लाइज करने का काम कश्मीर की लड़कियों के एक ग्रुप को सौंपा गया था।कन्वर्टेड लड़कियों को रिवर्टी कहा जाता था। इन्हें जूम लिंक भेजकर नमाज और इस्लाम के बारे में पढ़ने की क्लास होती थी। आरोपी सोशल मीडिया और गेमिंग एप के जरिए लड़कियों को निशाना बनाते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।