A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: मां से मिलने देर रात पहुंची राजा भैया की पत्नी, बहन ने नहीं खोला दरवाजा; खूब हुआ बवाल

VIDEO: मां से मिलने देर रात पहुंची राजा भैया की पत्नी, बहन ने नहीं खोला दरवाजा; खूब हुआ बवाल

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह देर रात अपनी मां से मिलने बहन के घर पहुंची। इस दौरान छोटी बहन साध्वी सिंह ने फोन कर पुलिस बुला ली।

राजा भैया की पत्नी और उनकी छोटी बहन में बवाल- India TV Hindi
राजा भैया की पत्नी और उनकी छोटी बहन में बवाल

उत्तर प्रदेश: लखऊन में बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का हाई वोल्टेज ड्राम देखने को मिला। दरअसल, भानवी सिंह देर रात हजरतगंज के ओक अर्पाटमेंट में अपनी बहन साध्वी सिंह के घर अपनी मां से मिलने पहुंची, लेकिन साध्वी सिंह ने अंदर मौजूद होने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला।

अपार्टमेंट के बाहर खड़ी रहीं भानवी सिंह

बताया जा रहा है कि भानवी सिंह अपनी मां से मिलने के लिए साध्वी सिंह के अपार्टमेंट के बाहर काफी देर तक खड़ी रहीं। इस दौरान छोटी बहन साध्वी सिंह ने फोन करके पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर भावनी सिंह को वापस घर भेजा।

अदालत में तलाक का मुकदमा

दरअसल, राजा भैया का अपनी पत्नी भानवी सिंह के साथ तलाक का मुकदमा दिल्ली की अदालत में चल रहा है और भानवी सिंह ने अपनी छोटी बहन पर ही गंभीर आरोप लगाया है।

राजा भैया के बारे में

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया को बाहुबली नेता के रूप में भी जाना जाता है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1969 को हुआ था। वे प्रतापगढ़ के कुंडा की भदरी रियासत से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 1993 में 26 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा। तब से वे प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार निर्दलीय विधायक चुने जाते रहे हैं। 2018 में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी 'जनसत्ता दल लोकतांत्रिक' का गठन किया। हाल ही में (30 जून 2025) उन्हें फिर से अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया और उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें-

पिता ने 5 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, फिर गालों को सिगरेट से दाग दिया; चौंकाने वाली वजह आई सामने

वरिष्ठ अधिवक्ता की नागवार हरकत, सुनवाई के दौरान पी बीयर, हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश