1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में दिनदहाड़े खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर, सिर पर मारी 3 गोलियां, इलाज के दौरान मौत; CCTV में कैद फायरिंग

लखनऊ में दिनदहाड़े खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर, सिर पर मारी 3 गोलियां, इलाज के दौरान मौत; CCTV में कैद फायरिंग

लखनऊ के PGI इलाके में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर के पास तीन गोलियां लगने से संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गोली मारते सीसीटीवी...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गोली मारते सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश।

लखनऊ में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। संदीप सिंह को गोली मारकर बदमाश पिस्टल लहराते हुए मौके से भाग निकले। उनके सिर के पास गोली लगी है। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान संदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं।

बाइक से उतरते ही बरसाईं गोलियां

घटना PGI थाना क्षेत्र में कल्ली पश्चिम में बुधवार दोपहर में हुई। पुलिस अभी तक हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक बदमाश बाइक से उतरता है और 40 प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है। बदमाश, संदीप सिंह के सिर के पास तीन गोलियां मारता है। 

वारदात का CCTV फुटेज आया सामने-

वारदात की वजह क्या?

जौनपुर निवासी 40 वर्षीय संदीप मौजूदा समय में PGI के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहकर रियल एस्टेट का काम करते हैं। उनका कल्ली पश्चिम इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से दफ्तर के लिए निकले। आधे घंटे के बाद वह लोग दफ्तर पहुंचे। तब संदीप कार से उतरकर फोन पर बातचीत करते हुए दफ्तर की तरफ जाने लगे। तभी सफेद गमछा लपटे एक युवक वहां पहुंचा और उसने एक के बाद एक संदीप को 3 गोलियां मार दी। इसके बाद पिस्टल लहराते हुए भाग गया।

संदीप सिंह का डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा सके। घटना की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए 3 टीमों का गठन किया है। बताया जा रहा है कि यह निजी दुश्मनी का मामला लगता है।

यह भी पढ़ें-

बड़ा खुलासा: जैद ने ISI को दे दिए UP के मंत्रियों के नंबर, उससे CM योगी के दफ्तर की भी मांगी गई थी जानकारी

गुरुग्राम में शादी के 3 महीने बाद पत्नी का मर्डर, गर्लफ्रेंड के बाथरूम में लाश छिपाकर दोनों फरार