1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद जमीन घोटाले का खुलासा, ₹1,10,00,00,000 की जमीन जब्त

माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद जमीन घोटाले का खुलासा, ₹1,10,00,00,000 की जमीन जब्त

माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद कई खुलासे हुए हैं, जिसमें से पुलिस ने जमीन घोटाले का खुलासा करते हुए एक अरब 10 करोड़ की जमीन कुर्क कर दी है। ये जमीनें मजदूरों के नाम पर खरीदी गई थीं।

माफिया अतीक अहमद की जमीन कुर्क- India TV Hindi
Image Source : REPORTER माफिया अतीक अहमद की जमीन कुर्क

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने प्रयागराज से जाते जाते भी माफिया एंड कम्पनी अतीक अहमद क़ो एक बड़ी आर्थिक चोट दी है। पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की ₹11,000,000  क़ीमत की ज़मीन क़ो गैंगस्टर की धारा मे कुर्क किया है। ये सम्पत्ति अतीक और उसकी पत्नी की बेनामी सम्पत्ति थी। पुलिस ने माफिया अतीक अहममद की कुर्क ज़मीनों पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया है। पुलिस के मुताबिक, अतीक अहमद की ये ज़मीनें अलग अलग कुल 30 आराजियों मे दर्ज हैं और मजदूरों के नाम पर खरीदी गई थीं।

जमीन के बारे में कैसे पता चली बात
माफिया अतीक अहमद ने अपने गैंग के बल पर भिटी, गौसपुर कटौला,पीपल गांव,मौजा मंदरी,मे अलग अलग करीब 30 आराजियों मे दर्ज ज़मीनों पर कब्ज़ा कर रखा था। खास बात ये है कि अतीक अहमद इन ज़मीनों क़ो एक मज़दूर मदन के नाम पर खरीदा था, ताकि ज़ब इन ज़मीनों क़ो बेचना हो तो वो मदन से रजिस्ट्री करा सके। ऐसे में आतीक गैंग का नाम कभी कानून की नजरों में नहीं आता। पुलिस कमिश्नर ने टीम बना कर अतीक गैंग की अवैध सम्पत्ति का पता लगवाया और फिर कुर्की की कार्यवाही की।

अतीक के जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा
अतीक ने जिस मज़दूर मदन के नाम पर करोड़ों की ज़मीनें खरीदी थीं, उसका राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे का बना है और कई सालों से उसके पर्सनल बैंक अकाउंट मे दो हज़ार रुपये से ज़्यादा का ट्रांजेक्शन भी नहीं हुआ था। कैंट पुलिस ने मदन से लम्बी पूछताछ भी की थी जिसमें अरबो की ज़मीन का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें:
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन माफिया करार, पुलिस ने बताया- इस शूटर को रखती है साथ