A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के मंगेतर को फंसाने की रची थी साजिश

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के मंगेतर को फंसाने की रची थी साजिश

आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के मंगेतर को फंसाने के लिए फर्जी आईडी बनाई थी और उसकी आईडी से धमकी दे दी। हालांकि, अब वह पकड़ गया है। वह इससे पहले भी ऐसी कोशिश कर चुका है।

Bomb threat accused- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT झूठी धमकी देने वाला आरोपी

यूपी एटीएस ने जौनपुर कोर्ट और जौनपुर पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाला विशाल  रंजन आजमगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। पूछताछ में एटीएस को पता चला कि विशाल की गर्लफ्रैंड की शादी जौनपुर में एक लड़के से तय हो गई थी, जिनसे नाराज़ विशाल रंजन ने गर्लफ्रैंड के मंगेतर की फर्जी आईडी बनाकर  आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया।

विशाल को लगा कि मंगेतर पकड़ जाएगा और उसकी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नही और विशाल का भंडाफोड़ हो गया और उसे भरी पंचायत में अपनी गर्ल फ्रेंड के मंगेतर  से माफी मांगनी पड़ी। इसके बाद भी विशाल रंजन रुका नहीं। उसने लड़के पक्ष के जितने लोग थे, सबका नम्बर सोशल मीडिया पर सर्च किया। 

मंगेतर के साथ पंचायत में शामिल लोगों को भी फंसाया

आरोपी को गांव के एक क्रिकेट टूर्नामेंट का पेम्फेल्ट मिल गया। पेम्फेल्ट में विशाल रंजन को गांव के और लोगो के मोबाइल नम्बर मिल गए जो पंचायत में शामिल थे। विशाल ने अपनी प्रेमिका के मंगेतर और पंचायत में शामिल लोगों के नाम से फर्जी ई मेल आईडी बनाकर जौनपुर कोर्ट और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। जौनपुर के जिला जज को 17 फरवरी को सरकारी ईमेल  पर पांच ईमेल मिली थी। इस मामले की जांच यूपी एटीएस कर रही थी।

एटीएस को पांच मोबाइल और लैपटॉप मिला

विशाल रंजन को लगा कि पुलिस इन सबको गिरफ्तार करके जेल भेज देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यूपी एटीएस ने विशाल रंजन को गिरफ्तार कर लिया। कमरे से एटीएस को विशाल रंजन के घर से एटीएस को पांच मोबाइल और एक लैपटॉप मिला है। इनमें करीब 50 ई मेल आईडी और अलग अलग नामों से 20 फेसबुक आईडी मिली हैं। आरोप है कि विशाल रंजन ने सोशल मीडिया से महिलाओं की तस्वीर डाऊनलोड करके अश्लील कंटेंट भी तैयार किया है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, 4 की मौत

मथुरा: ब्रज की होली खेलना है? यहां जानें लड्डू-लठमार और रंग होली समेत तमाम कार्यक्रमों की तारीख