मुजफ्फरनगर: देश भर में आज 1 नंवबर को पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का पर्व वैदिक मान्यताओं के अनुरूप बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर कारागार में महिलाओं का करवा चौथ पर्व हिंदुस्तान की गंगा जमुना तहजीब को जीवित रख आपसी भाईचारे का पैगाम लेकर आया है। मुजफ्फरनगर कारागार में हिन्दू महिला बंदियों के साथ-साथ मुस्लिम महिला बंदियों ने भी आज अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ पर्व पर निर्जला उपवास रखा बल्कि सनातन परंपरा के अनुसार हिन्दू महिला बंदियों के साथ बैठकर सत्यवान सावित्री की कथा सुन चंद्र देवता के दर्शन कर अपना व्रत खोला। मुजफ्फरनगर कारागार में मुस्लिम महिला बंदियों द्वारा करवा चौथ व्रत रखने का मामला चर्चाओं में बना हुआ है।
Image Source : india tvहिंदू महिलाओं के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं ने भी कथा सुनी
CM योगी के निर्देश पर किए इंतजाम
महिलाओं के विशेष पर्व करवा चौथ व्रत को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर कारागार में महिला बंदियों के लिए ना सिर्फ खास इंतजाम किए गए बल्कि करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला बंदियों के लिए सजने संवरने के लिए जेल में महिला ब्यूटीशियन को बुलवाया गया। इसके साथ-साथ पूजा की सामग्री और उपवास खोलने के बाद हलवा पूरी और कढ़ी चावल के पकवान भी तैयार करवाए गए। खास बात ये रही की कारागार में बंद हिन्दू महिला बंदियों के साथ-साथ मुस्लिम महिला बंदियों ने भी धर्म से अलग होकर अपना पति धर्म निभाते हुए वैदिक मान्यताओं के अनुसार अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का निर्जल उपवास रखा। उन्होंने हिन्दू महिला बंदियों के साथ दोपहर एक साथ बैठकर पूजा पाठ करते हुए सत्यवान सावित्री की कथा सुनी।
Image Source : india tvजेल में करवा चौथ के लिए खास इंतजाम किए गए।
चाँद के दर्शन कर अपने पति से मिली महिला बंदी
मुजफ्फरनगर कारागार में मुस्लिम महिला बंदियों द्वारा करवा चौथ व्रत रखने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। मुज़फ्फरनगर कारागार अधीक्षक सीताराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की मुजफ्फरनगर जेल में 64 विवाहित महिला बंदी है जिन्होंने आज जो हमारी सनातन संस्कृति है उसी के अनुसार अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। इनमें 17 महिला बंदी ऐसी है जिनके पति भी किसी ना किसी के मामले में जेल में बंद है। ऐसे जोड़ो के लिए कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के निर्देश पर उनके लिए खास इंतजाम किए हैं। ये महिला बंदी उपवास के बाद चाँद के दर्शन कर अपने पति से भी मिल सकेगी। जोड़ों के मिलान के लिए हमने कुछ निर्धारित किया है। इन 17 जोड़ो में 9 मुस्लिम महिला बंदी भी है जिन्होंने हिन्दू महिला बंदियों के साथ आज करवा चौथ का व्रत विधि विधान से किया है।
(रिपोर्ट- योगेश त्यागी)
यह भी पढ़ें-