1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के सेक्टर-63 में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, 5 लोग करंट की चपेट में आए

नोएडा के सेक्टर-63 में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, 5 लोग करंट की चपेट में आए

नोएडा की छिजारसी कॉलोनी में स्कूटी सवार तीन लोगों पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसे में 5 लोग झुलस गए हैं।

हाईटेंशन तार गिरने से...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हाईटेंशन तार गिरने से स्कूटी में आग लग गई।

यूपी के नोएडा के सेक्टर-63 में बड़ा हादसा हुआ है। यहां छिजारसी कॉलोनी में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आकर 5 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। करंट में चपेट में आकर स्कूटी भी जल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

स्कूटी पर सवार थे 3 लोग, ऊपर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार

बताया जा रहा है कि बुधवार रात स्कूटी पर सवार होकर 3 लोग जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 11,000 KV हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर उन पर गिर गया। तेज करंट की चपेट में आने से तीन स्कूटी सवार के अलावा 2 और लोग झुलस गए। इनमें एक की हालत नाजुक है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईटेंशन तार अचानक टूटकर नीचे गिरा जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आई एक स्कूटी में भी आग लग गई।

Image Source : reporter inputस्कूटी में लगी आग को बुझाते हुए लोग।

घायलों के नाम-

  • 1. निधि पुत्री स्व वीरेंद्र (उम्र लगभग 15 वर्ष)
  • 2. प्रिया पुत्री बलराम सिंह (उम्र लगभग 17 वर्ष)
  • 3. मुकेश राम पुत्र अजय राम (उम्र लगभग 38 वर्ष)
  • 4. पवित्र पुत्र राजवीर सिंह (उम्र लगभग 41 वर्ष), निवासी- छिजारसी कॉलोनी, थाना सेक्टर-63 गौतमबुद्धनगर
  • 5. रवि चौधरी

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें रवि चौधरी की हालात गंभीर है और अन्य की स्थिति सामान्य है। पीड़ितों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाईटेंशन तार अचानक टूटने से यह हादसा हुआ। अगर समय रहते बिजली लाइन का रखरखाव किया जाता तो इस घटना को टाला जा सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बता दें कि आज नोएडा के मामूरा गांव में भीषण आग लग गई थी। इस आग की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें-

नोएडा में एलिवेटेड रोड से गिरकर इंजीनियर की मौत, नौकरी नहीं होने से डिप्रेशन में था

VIDEO: भारी बारिश के बीच नोएडा सेक्टर- 62 की iForte बिल्डिंग का हिस्सा ढहा, मलबे की जद में आईं गाड़ियां