A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में चलेंगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें, कितना लगेगा किराया, क्या होगा रूट? जानें यहां

नोएडा में चलेंगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें, कितना लगेगा किराया, क्या होगा रूट? जानें यहां

नई इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, 100 इलेक्ट्रिक बसें (जिनमें 10 डबल-डेकर बसें भी शामिल हैं) तैनात की गई हैं और सेक्टर-90 बस डिपो से चलने के लिए तैयार हैं।

डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें - India TV Hindi
Image Source : PTI डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

नोएडाः नोएडा के लोग भी अब डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों में सफर का मजा ले पाएंगे। 15 जून से ये बसें संचालित होंगी। दरअसल, पहली बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हुई है। नोएडा अथॉरिटी और यूपी परिवहन निगम मिलकर इन बसों का संचालन करेंगे। अभी फिलहाल 100 इलेक्ट्रिक बसें और 10 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। बसें चलने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बहुत राहत मिली। नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा से लोग एयरपोर्ट से सीधा कनेक्ट होंगे

यह तोहफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को दिया गया है। अब ग्रेटर नोएडा के लोग एयरपोर्ट से सीधा कनेक्ट होंगे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट तक भी यह सभी बसें चलेंगी। अभी फिलहाल 110 बस चलाई जाएंगी। इसके बाद इन बसों की संख्या 500 कर दी जाएगी। सभी सेक्टर और सोसाइटियों को भी इन सिटी बसों से जोड़ा जाएगा। इससे ऑटो और कैब पर लोगों की निर्भरता कम होगी। 

Image Source : reporterडबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

बसों का किराया कितना होगा

ये सभी बसें इलेक्ट्रिक हैं, जिससे कि किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होगा। इन बसों का किराया भी 20 रुपए से लेकर 50 रुपए तक रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, बसों का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 50 रुपये होगा। बस पूरी तरह से एयर कंडीशनर (एसी) है और सुरक्षा की दृष्टि से बस में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

बसों का रूट क्या होगा

नोएडा सेक्टर-90 बस डिपो से इन बसों का संचालन होगा। शुरुआत में ये बसें चार रूटों पर चलेंगी। बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सूरजपुर कलेक्ट्रेट और गाजियाबाद न्यू बस अड्डा रूट से होकर चलेंगी। अधिकारियों ने कहा कि मांग के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Image Source : reporterनई इलेक्ट्रिक बस

सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार गौतम बुद्ध नगर को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शहर के लोगों को इलेक्ट्रिक बेसों का तोहफा दिया। तीनों प्राधिकरण को फिलहाल 11-11 सिटी बस दी गई हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दादरी विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे। विधायक ने सीएम योगी का आभार जताया और कहा कि इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।

रिपोर्ट- राहुल ठाकुर, नोएडा

ये भी पढ़ेंः नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; अयोध्या को लेकर कही ये बात

लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले IndiGo की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, 180 यात्री थे सवार​