1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; अयोध्या को लेकर कही ये बात

नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; अयोध्या को लेकर कही ये बात

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 12, 2026 12:17 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 12:35 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बेहतर करने और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) इलाके में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मज़बूत करने के लिए 45 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

सीएम योगी ने ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी- India TV Hindi
सीएम योगी ने ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी Image Source : CMO/UP

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र में संयुक्त रूप से जेवर एयरपोर्ट तक संचालित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की 45 इलेक्ट्रिक बसों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई। इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत के साथ ही, मुख्यमंत्री ने नए नोएडा बस डिपो का भी उद्घाटन किया, जिससे इलाके के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की क्षमता बढ़ गई है।

नोएडा सेक्टर-90 बस डिपो से चलेंगी बसें

नई इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, 100 इलेक्ट्रिक बसें (जिनमें 10 डबल-डेकर बसें शामिल हैं) तैनात की गई हैं और सेक्टर-90 बस डिपो से चलने के लिए तैयार हैं।

15 जून से चलनी शुरू होंगी बसें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "EV बसें 15 जून से चलनी शुरू हो जाएंगी और जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ़्लाइट के बाद की सेवाओं की मांग के हिसाब से हमारा लक्ष्य 500 EV बसें चलाने का है।" उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में ही बसें बनाने के लिए 2 इलेक्ट्रिक बस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (टाटा मोटर्स और अशोक लीलैंड) लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यमुना अथॉरिटी की तरफ से 3 हाइड्रोजन बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जनपद के अंदर एक बड़े लक्ष्य को लेकर के हम आगे बढ़े हैं। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आज आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा होगा। 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश में टूटी हुई सड़कें थी और बिजली नदारत थी। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता पूर्ण वातावरण था। प्रदेश के अंदर चारों ओर अव्यवस्था, अराजकता के वातावरण में प्रदेश के नागरिकों के सामने पहचान का एक संकट खड़ा हुआ था। 

प्रदेश के कई जिलों में एयरपोर्टः योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सोचो ना... कभी त्रेता युग में भगवान श्री राम पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे। लेकिन इसके बाद कभी अयोध्या वासियों को वायु सेवा प्राप्त नहीं हो पाई होगी। हजारों वर्षों तक अयोध्या उपेक्षित थी। आजादी के बाद भी लगातार अपमानित थी। आज अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर के तैयार है और महर्षि वाल्मीकि को समर्पित एयरपोर्ट आज अयोध्या में संचालित हो रहा है। लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, काशी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नोएडा जो जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

ये भी पढ़ेंः Video: शाहजहांपुर में रेप के आरोपी के हाफ एनकाउंटर पर बवाल, पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिलाएं; लाठीचार्ज

'इस नौकरी ने मुझे मारा, सजा दिलवाए बिना मेरी बॉडी मत जलाना', अफसरों से परेशान असिस्टेंट पोस्ट मास्टर ने किया सुसाइड

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।