A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वेतन मांगा तो सहेली के साथ मिलकर नौकरानी को पीटा, सिक्योरिटी गार्ड ने बचाया; नोएडा का हैरान करने वाला मामला

वेतन मांगा तो सहेली के साथ मिलकर नौकरानी को पीटा, सिक्योरिटी गार्ड ने बचाया; नोएडा का हैरान करने वाला मामला

पीड़िता ने 22 फरवरी से 22 मार्च तक आरोपी महिला के घर पर काम किया। वह 31 मार्च को अपना वेतन लेने के लिए चेतना आनंद की सोसाइटी में गई थी, लेकिन चेतना ने उसे गाली देना शुरू कर दिया और अपनी सहेली डिंपल बजाज के साथ मिलकर उससे मारपीट की।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली से सटे नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसाइटी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, घरेलू मदद के तौर पर काम कर रही एक महिला को सोसाइटी में रहने वाली एक युवती ने सहेली के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा। नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक नौकरानी ने अपनी मालकिन और उसकी सहेली पर उससे मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि घरेलू सहायिका रजनी ने मंगलवार रात को इस संबंध में मामला दर्ज कराया है।

गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता

पीड़िता का आरोप है कि उसने ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सोसाइटी में रहने वाली महिला के घर पर एक महीने तक काम किया, लेकिन जब उसने अपना 15 हजार रुपये का मेहनताना मांगा तो चेतना आनंद नामक महिला और उसकी सहेली डिंपल बजाज ने उससे मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

1 महीने का मेहनताना लेने गई थी नौकरानी

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, उसने 22 फरवरी से 22 मार्च तक आरोपी महिला के घर पर काम किया। वह 31 मार्च को अपना वेतन लेने के लिए चेतना आनंद की सोसाइटी में गई थी, लेकिन चेतना ने उसे गाली देना शुरू कर दिया और अपनी सहेली डिंपल बजाज के साथ मिलकर उससे मारपीट की। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार सुरक्षा गार्ड और महिला सुरक्षा गार्ड ने उसे दोनों महिलाओं से बचाया। अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज का पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

2 करोड़ के इंश्योरेंस के लिए बेटे को बताया मरा, जांच हुई तो अधिकारी भी रह गए दंग; 3 गिरफ्तार