पैसे दुनिया में क्या न कराए... पैसे ही इंसान को लालची और खुदगर्ज बना देते हैं। हद तो ये हो जाती है जब वे पैसे की खातिर ही अपने रिश्तेदारों के मौत आदि का बहाना बना डालते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आ रहा है। यहां एक आदमी ने इंश्योरेंस के पैसों की खातिर अपने बेटे को मरा बता दिया। जब जांच तो इंश्योरेंस अधिकारी भी उसकी सोच को देख दंग रह गए कि ये कितना लालची आदमी है।
आरोपी ने पहले पुलिस को किया कॉल
पुलिस एफआईआर के मुताबिक, दिल्ली के नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में 5 मार्च एक पीसीआर कॉल मिली कि नजफगढ़ के रहने वाले सतीश कुमार के बेटे का बाइक से एक्सीडेंट हो गया है और इसके सिर में काफी चोटें आई हैं, वे उसका एक पास के हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं। हालांकि शिकायतकर्ता और उसका बेटा बिना लिखित शिकायत दर्ज कराए यानी कि मेडिको लीगल केस (एमएलसी) रिपोर्ट बनवाए पुलिस थाने से चले गए।
पुलिस अधिकारी पर ही लगाया ये आरोप
अधिकारी ने बताया कि 11 मार्च को जब पुलिस ने सतीश से दोबारा बात की तो उसने बताया कि गगन की 6 मार्च को मौत हो गई और पोस्टमार्टम या पुलिस को बिना बताए उसने हापुड़ के गढ़गंगा में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। इसके हाद उसने 12 मार्च को एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें खतरनाक एक्सीडेंट का मामला दर्ज करने में कथित लापरवाही के लिए जांच अधिकारी (आईओ) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस को उसकी बात पर शक हो गया, इसलिए पुलिस ने दोबारा नए सिरे से जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज ने खोल दी पोल
डीसीपी ने कहा हमने दुर्घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज को चेक किया, तो उसमें दिखा कि गगन और एक अन्य व्यक्ति एक्सीडेंट होने का नाटक कर रहे हैं, इसके बाद पुलिस ने सतीश कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने सारा सच कबूल दिया कि उसने और वकील मनमोहन ने गगन की संलिप्तता के साथ फर्जी मौत का बहाना बनाया है।
डॉक्टर और वकील भी शामिल
जांच में यह भी बात सामने आई कि एक डॉक्टर ने दावे को सच बनान के लिए नकली एक्सीडेंट से पहले गगन के सिर पर मामूली चोट पहुंचाई थी। सतीश की प्लानिंग यह थी कि गगन के नाम पर 13 फरवरी को बनवाया गया 2 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस क्लेम किया जाए। पुलिस ने और तफ्तीश की तो पता चला कि गगन का हापुड़ में कोई कथित अंतिम संस्कार नहीं हुआ है।
इसके बाद पुलिस ने सतीश, वकील मनमोहन और डॉक्टर तीनों को गिरफ्तार कर लिया और 25 मार्च को धोखाधड़ी और साजिश से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया का मामले में आगे क जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:
VIDEO: धीरेंद्र से शादी और नीरज से लव, माया के प्यार और धोखे की कहानी सुन उड़ जाएंगे होश
डबल मर्डर से दहल उठा गोरखपुर का चौरीचौरा इलाका, घर में घुसकर मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या