1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. डबल मर्डर से दहल उठा गोरखपुर का चौरीचौरा इलाका, घर में घुसकर मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या

डबल मर्डर से दहल उठा गोरखपुर का चौरीचौरा इलाका, घर में घुसकर मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या

 Published : Mar 30, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Mar 30, 2025 11:50 pm IST

पुलिस ने बताया कि हमलावरों के जाने के बाद खुशबू बाहर निकली और उसने अपनी मां और बहन को खून से लथपथ पाया। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुष्का ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Crime- India TV Hindi
डबल मर्डर से दहल उठा गोरखपुर का चौरीचौरा इलाका Image Source : INDIA TV

गोरखपुर: चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने एक महिला और उसकी बेटी की धरादार हथियार से हत्या कर दी। शनिवार रात एक बजकर 45 मिनट पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।  पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात शिवपुर चकदहा गांव में यह घटना हुई और मृतकों की पहचान पूनम निषाद (40) और उसकी छोटी बेटी अनुष्का (10) के रूप में हुई है। 

मां की मौके पर मौत, बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार पूनम की बड़ी बेटी खुशबू (18) अलग कमरे में सो रही थी इसलिये वह बच गयी। बाद में उसी ने ही पुलिस को सूचित किया कि उसने हमलावरों की आवाज पहचान ली है जिसमें से एक की पहचान स्थानीय युवक संजय, उसके पिता और अन्य लोगों के रूप में हुई है। उसने बताया कि संजय के पिता ने कथित तौर पर हमलावरों से खुशबू को भी मारने को कहा था लेकिन उसकी सूचना पर पुलिस तबतक मौके पर पहुंच गयी जिससे हमलावर वहां से भाग गये। पुलिस ने बताया कि हमलावरों के जाने के बाद खुशबू बाहर निकली और उसने अपनी मां और बहन को खून से लथपथ पाया। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुष्का ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया 

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने महत्वपूर्ण सुबूत जुटाए हैं और कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हम घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।’’ उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरने की कोशिश की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्य विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर में मां-बेटी की हत्या ने साबित कर दिया है कि भाजपा के राज में अपराधी कैसे बेखौफ होकर एक के बाद एक और एक से बड़ी एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गोरखपुर का कहीं कोई पुरसाहाल है क्या?

(रिपोर्ट-राज श्रीवास्तव, गोरखपुर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।