यूपी के नोएडा में एक युवती ने मेट्रो ट्र्रैक पर कूदकर सुसाइड करने का प्रयास किया। युवती के मेट्रो ट्रैक पर कूदने की घटना से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम करीब सवा 4 बजे की है। है। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली के न्यू कोंडली की रहने वाली है युवती
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के न्यू कोंडली की रहने वाली संस्कृति नाम की युवती बुधवार शाम करीब चार बजे सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रैक पर कूद गई। मेट्रो स्टाफ ने तुरंत अलर्ट जारी किया और ट्रेनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया ताकि बचाव कार्य किया जा सके।
कुछ देर प्रभावित रहीं सेवाएं
घटना के बाद कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। युवती को तुरंत नजदीक के कैलाश अस्पताल में ले जाया गया। युवती की सिर में चोट आई है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
यह भी पढ़ें-
घर में बोरवेल खोदते-खोदते छेद दी मेट्रो की सुरंग, कर दिया 6 इंच का छेद, पुलिस ने दर्ज किया केस
दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे पलटी डबल डेकर बस; 2 लोगों की मौत