1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे पलटी डबल डेकर बस; 2 लोगों की मौत

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे पलटी डबल डेकर बस; 2 लोगों की मौत

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 25, 2026 06:11 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 07:32 am IST

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे बीती रात तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 25 जख्मी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

दिल्ली के करोल बाग में...- India TV Hindi
दिल्ली के करोल बाग में बस हादसे का शिकार हो गई है। Image Source : REPORTERS INPUT

Delhi Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग में बीते मंगलवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां एक यात्री डबल डेकर बस के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 अन्य लोग जख्मी हो गए। यह हादसा झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास हुआ है। यहां यात्रियों से भरी ये डबल डेकर बस अचानक पलट गई, जिसकी चपेट में आने से 2 लोगों की जान चली गई। ये बस मेट्रो लाइन के नीचे पलटी है। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

क्रेन की मदद से सीधी की गई बस

फिर घटना की खबर पाकर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है। घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

दिल्ली में इस डबल डेकर बस के पलटने की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। तेज स्पीड से चलती बस जब करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान, बस में सवार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को मॉर्चरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को उनके परिजनों को भेजा जाएगा। हम सड़क पर वाहन चलाने वालों से सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हैं। तय रफ्तार सीमा से तेज वाहन चलाने से हादसा हो सकता है, इसलिए वाहन को बहुत स्पीड में ना चलाएं।

ये भी पढ़ें- "क्या ड्यूटी पर रहते हुए ईडी अधिकारियों के अधिकार समाप्त हो जाते हैं?" सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को फिर लगाई फटकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।