A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मर्डर के लिए हायर किए थे शूटर; किए कई खुलासे

लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मर्डर के लिए हायर किए थे शूटर; किए कई खुलासे

यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिये गए हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि संदीप की हत्या के लिए उन्होंने दो शूटर हायर किए थे। फिलहाल पुलिस शूटरों की तलाश कर रही है।

प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर की हत्या। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर की हत्या।

लखनऊ: हाल ही में लखनऊ के पीजीआई थाने के पास प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस और यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दिनेश कुमार यादव और मुकर्रबीन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि संदीप सिंह की 27 मई को लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है। इस दौरान आरोपियों ने कई खुलासे भी किए हैं। 

पुराने विवाद में करवाई हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी मुकर्रबीन ने बताया कि वो दिनेश यादव का ड्राइवर है। दिनेश भी प्रॉपर्टी का काम करता है। प्रॉपर्टी को लेकर दिनेश का संदीप से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दिनेश ने अपने ड्राइवर को संदीप को रास्ते से हटाने को कहा। इसके बाद ड्राइवर मुकर्रबीन ने एक आदमी से संदीप को हटाने के लिए 5 लाख रुपये में बात तय की और दो शूटर बुलाए गए। आरोपियों ने एक सेकेंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदी, जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई। इसके बाद शूटरों ने संदीप को मार डाला। फिलहाल पुलिस अब शूटर्स की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक दिनेश यादव पर अंबेडकर नगर और लखनऊ में 9 मुकदमे दर्ज हैं।

दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

दरअसल, लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करने वाले 43 वर्षीय संदीप सिंह की 27 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो अज्ञात हमलावरों ने पीजीआई थाने के पास बुधवार को उन्हें दिनदहाड़े गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित जौनपुर जिले के शिकारा क्षेत्र में तकारी गांव का निवासी था। वर्तमान में यहां वृंदावन योजना क्षेत्र में रह रहा था।

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में दिनदहाड़े खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर, सिर पर मारी 3 गोलियां, इलाज के दौरान मौत; CCTV में कैद फायरिंग