लखनऊ में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। संदीप सिंह को गोली मारकर बदमाश पिस्टल लहराते हुए मौके से भाग निकले। उनके सिर के पास गोली लगी है। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान संदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं।
बाइक से उतरते ही बरसाईं गोलियां
घटना PGI थाना क्षेत्र में कल्ली पश्चिम में बुधवार दोपहर में हुई। पुलिस अभी तक हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक बदमाश बाइक से उतरता है और 40 प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है। बदमाश, संदीप सिंह के सिर के पास तीन गोलियां मारता है।
वारदात का CCTV फुटेज आया सामने-
वारदात की वजह क्या?
जौनपुर निवासी 40 वर्षीय संदीप मौजूदा समय में PGI के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहकर रियल एस्टेट का काम करते हैं। उनका कल्ली पश्चिम इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से दफ्तर के लिए निकले। आधे घंटे के बाद वह लोग दफ्तर पहुंचे। तब संदीप कार से उतरकर फोन पर बातचीत करते हुए दफ्तर की तरफ जाने लगे। तभी सफेद गमछा लपटे एक युवक वहां पहुंचा और उसने एक के बाद एक संदीप को 3 गोलियां मार दी। इसके बाद पिस्टल लहराते हुए भाग गया।
संदीप सिंह का डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है, लेकिन उनकी जान नहीं बचा सके। घटना की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए 3 टीमों का गठन किया है। बताया जा रहा है कि यह निजी दुश्मनी का मामला लगता है।
यह भी पढ़ें-
गुरुग्राम में शादी के 3 महीने बाद पत्नी का मर्डर, गर्लफ्रेंड के बाथरूम में लाश छिपाकर दोनों फरार