1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग की बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा; खाटू श्याम मंदिर जाने की थी तैयारी

ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग की बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा; खाटू श्याम मंदिर जाने की थी तैयारी

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 30, 2026 01:11 pm IST,  Updated : Oct 30, 2026 01:11 pm IST

ग्रेटर नोएडा में एक पिता और पुत्र की बिल्डिंग की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार खाटू श्याम जाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए दोनों फूल तोड़ने गए थे, तभी यह हादसा हो गया।

बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत।- India TV Hindi
बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत। Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा: शहर के महागुन मायवुड्स सोसायटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बालकनी से गिरकर पिता और बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि परिवार को आज खाटू श्याम मंदिर जाना था। इसके लिए पिता और बेटा दोनों फूल तोड़ रहे थे। वह बालकनी में लगे पौधों से फूल तोड़ रहे थे, तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए और दोनों की मौत हो गई। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत कर दिया।

बालकनी में फूल तोड़ रहे थे पिता और बेटा

दरअसल, बिसरख थाना क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह बालकनी से गिरकर पिता और 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। दोनों बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान सीढ़ी से फिसलकर नीचे गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खाटू श्याम मंदिर जाने वाला था परिवार

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रणदीप पात्रा (40) और उनके बेटे आरव (11) के रूप में हुई है। दोनों महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर-23 में रहते थे। शुक्रवार सुबह परिवार को खाटू श्याम मंदिर जाना था। इसके लिए रणदीप और उनका बेटा पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान दोनों सीढ़ी से फिसलकर बालकनी से नीचे गिर गए।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से थाना बिसरख पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या

एक अन्य मामले में नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से एक युवक ने कूदकर जान दे दी थी। युवक सुपरनोवा के AIR BNB में रुका था। 43वीं मंजिल से गिरने के बाद युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, दोपहर 3 बजे जैत गांव में होगा अंतिम संस्कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।