1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा; देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे

करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा; देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 30, 2026 07:57 am IST,  Updated : Oct 30, 2026 08:16 am IST

मथुरा की वसंत विहार कॉलोनी में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों की शादी को लगभग 15 साल हो चुके हैं और उनके चार बच्चे हैं। अदालत में तलाक का मामला पहले से ही चल रहा है।

मारपीट करती महिलाएं- India TV Hindi
मारपीट करती महिलाएं Image Source : REPORTER

मथुराः जहां एक तरफ देशभर की सुहागिनों ने करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और चांद का दीदार किया, वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा के वसंत विहार में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति की लंबी उम्र की दुआ मांगने के बजाय एक विवाहिता अपने प्रेमी से चोरी-छिपे मिलने पहुंच गई। लेकिन पति को भनक लग गई और उसने दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। 

पीछा करते हुए पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, थाना हाईवे क्षेत्र के वसंत विहार में करवा चौथ के पावन पर्व पर विवाहिता अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। पति ने उनका पीछा करते हुए मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। देखते ही देखते घर की देवरानी और जेठानी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और बात मारपीट तक जा पहुंची। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

पति के हत्थे चढ़ते ही शातिर प्रेमी मौके का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया। वहीं, पति और पत्नी का ड्रामा सीधे थाना हाईवे तक पहुंच गया। सड़क पर हुआ यह हाई-वोल्टेज हाई-ड्रामा और देवरानी-जेठानी की गुत्थमगुत्था का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

15 साल पहले हुई थी शादी, चार बच्चे हैं

जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। पति के अनुसार, पत्नी अंजू का अपने ही गांव के एक व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा है, जो मथुरा की एक कंबल बनाने वाली कंपनी में काम करता है। पति को पता चला कि वह वसंत विहार कॉलोनी में प्रेमी से मिलने गई है। पति ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी और अपने परिवार की कुछ महिलाओं (जिनमें उसकी जेठानी भी शामिल थीं) के साथ मौके पर पहुंच गया। वहां पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई। पत्नी और उसकी जेठानी के बीच सड़क पर ही करीब आधे घंटे तक मारपीट होती रही। दोनों ने एक-दूसरे को लात-घूंसे मारे और बाल पकड़कर  रोड पर घसीटा।

इस हंगामे और भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर प्रेमी वहां से भाग निकला। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लड़ाई को रुकवाया और पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पति-पत्नी दोनों को हाईवे पुलिस स्टेशन ले गई।फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार प्रेमी की तलाश जारी है।  

रिपोर्ट- विपिन सारस्वत

ये भी पढ़ेंः करवाचौथ पर किया गिफ्ट देने का वादा, पत्नी गयी मार्केट, लौटकर आयी तो उजड़ गया सुहाग, फंदे पर मिला पति का शव

समीर बनकर बिछाया प्यार का जाल, असलियत में निकला बिलाल, 6 साल तक लूटी युवती की आबरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।