बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार, राज्य में डिप्टी सीएम बनाए जाने के पक्ष में नहीं हैं, ऐसे में संभावना है कि राज्य में डिप्टी सीएम न बनाए जाएं। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों से आलाकमान ने कैबिनेट के लिए लिस्ट मांगी है। सोमवार को कैबिनेट के दावेदार कई बड़े चेहरे दिल्ली पहुंचेंगे। सोमवार को सिद्धारमैया भी दिल्ली पहुंच सकते हैं।
Related Stories
राज्य सभा के लिए वाय एस शर्मिला, आंध्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और इन्होंने जब पार्टी ज्वाइन की थी तो कांग्रेस की तरफ से इन्हें राज्य सभा भेजे जाने का वायदा किया गया था। मल्लिकार्जुन खरगे दूसरा नाम है। तीसरी सीट के लिए बीवी श्रीनिवास के नाम चल रहे हैं।
पवन खेड़ा को राज्य सभा उम्मीदवार बनाए जाने पर चर्चा
झारखंड से पवन खेड़ा को राज्य सभा उम्मीदवार बनाए जाने पर चर्चा चल रही है। मध्य प्रदेश से कमलनाथ और राजस्थान से नीरज डांगी की वापसी की संभावना है। पुरानी कैबिनेट के दो दर्जन से ज्यादा चेहरों की छुट्टी हो सकती है। 9 से 14 के करीब मंत्रियों की शपथ 3 जून को हो सकती है। बाकी विस्तार राज्य सभा चुनाव के बाद हो सकता है।
3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे DK शिवकुमार
गौरतलब है कि डीके शिवकुमार 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे। शिवकुमार के कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुना जा चुका है। ऐसे में वह राज्य की बागडोर संभालेंगे, ये बात तय है। सीएलपी की मीटिंग से पहले डीके शिवकुमार ने अपने गुरु अज्जय्या की तस्वीर को नमन किया था और उनसे आशीर्वाद भी लिया था। इस बात की भी काफी चर्चा रही थी।
बता दें कि कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन हुआ है। सिद्धारमैया ने सीएम पद छोड़ दिया है और राज्य के सीएम के रूप में डीके शिवकुमार उसकी बागडोर संभालेंगे।