1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पर लगी चोट, पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा -VIDEO

अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पर लगी चोट, पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा -VIDEO

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 31, 2026 12:06 pm IST,  Updated : May 31, 2026 02:47 pm IST

टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता एक बार फिर आमने-सामने आ गए। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ है। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

घायल हुए टीएमसी सांसद- India TV Hindi
घायल हुए टीएमसी सांसद Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के हुगली में चंडीतला पुलिस स्टेशन के सामने TMC-BJP की हाथापाई हो गई। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी घायल हो गए। टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में टीएमसी को चंडीतला पुलिस स्टेशन को ज्ञापन सौंपना देना था। उससे पहले पुलिस स्टेशन के सामने बहुत ज्यादा तनाव हो गया।

कल्याण बनर्जी के सिर पर लगी चोट

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ चोर-चोर नारे लगाए। हालात बिगड़ते चले गए। बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प और हाथापाई में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के सिर में चोट लग गई। हमले के बाद कल्याण बनर्जी को अपने घायल सिर पर गीला रुमाल रखे देखा गया।

पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

स्थिति नियंत्रण में लाने और हिंसा को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी को मौके पर तैनात करना पड़ा। घटना स्थल से उपद्रवियों को भगाया गया। घायल टीएमसी सांसद वहीं सड़क पर बैठ गए।

अपने ऊपर हुए हमले पर सांसद ने की कड़ी निंदा

सांसद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल सौंपने जाते समय उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। उन पर हमला किया गया। 

बीजेपी कर रही लोकतंत्र की हत्या- ममता बनर्जी

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, 'कल BJP समर्थकों ने अभिषेक बनर्जी पर बेरहमी से हमला किया और उनकी लिंचिंग की। इसके खौफनाक वीडियो सबके सामने आए। आज, लोकसभा में हमारे चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी BJP के एक सोचे-समझे हमले का शिकार हो गए। BJP लोकतंत्र की हत्या कर रही है।'

इसके पहले अभिषेक बनर्जी पर हमला

बता दें कि पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को स्थानीय लोगों ने दुर्व्यवहार किया और उन पर अंडे, जूते तथा पत्थर फेंके थे। टीएमसी सांसद पर अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके तथा उनको लात-घूंसे मारने की कोशिश भी की।

सिर पर पहने थे हेलमेट और फटी थी कमीज

इस दौरान उन्होंने 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए। बनर्जी को पुलिस की सुरक्षा में इलाके से बाहर ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना हुआ था और उनकी कमीज फटी हुई थी।

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: अस्पताल के साइलेंट जोन में ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, CEO पर जोर-जोर से चिल्लाईं, पहुंची थीं भतीजे को देखने

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में एक्शन, पुलिस ने मारपीट के आरोप में 5 लोगों को किया गिरफ्तार

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।