1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया के मंदिर में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

बलिया के मंदिर में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने एक मुठभेड़ में मंदिर में लूट करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने भी पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया है।

The accused of robbery in the temple of Ballia were arrested by the police after an encounter.- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बलिया के मंदिर में लूट के आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

बलिया के शिव मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक मुठभेड़ हुई, इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी बदमाशों ने लूट की थी। आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। 

लखनेश्वरडीह शिव मंदिर में दिया था लूट की घटना को अंजाम

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के रसड़ा में देर रात बलिया की रसड़ा पुलिस और लखनेश्वरडीह शिव मंदिर में लूट करने वाले पांच बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस के एक्शन में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने सभी पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखे और दो जिंदा कारतूस सहित चोरी हुए शिवलिंग का नाग, छतरी, राधा कृष्ण के मुकुट और अन्य चीजें बरामद हुई है। गिरफ्तार हुए सभी बदमाश बिहार के रहने वाले हैं। 

बिना नंबर की कार लेकर जा रहे थे बदमाश

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना रसड़ा के आमघाट रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार में सवार होकर बदमाश आ रहे थे। कार को रुकने का इशारा किया गया। इस पर बदमाश जिशान और चंद्रशेखर कार से उतरकर भागने लगे। तुरंत तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उनका पीछा किया। इस बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। 

30 अक्टूबर की रात दिया घटना को अंजाम, गाजीपुर के पंच मदिन में भी लूटे थे आभूषण

दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात बलिया के रसड़ा स्थित लखनेश्वरडीह शिव मंदिर के पुजारी को डराते धमकाते हुए उनके हाथ पैर को रस्सियों से बांधकर मंदिर के आभूषण लूट लिए थे। 11 अक्टूबर को गाजीपुर जनपद के पंचमंदिर में भी इन बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बिहार में भी इन बदमाशों ने जिन घटनाओं को अंजाम दिया है, उनकी भी पड़ताल की जा रही है। 

बलिया से अमित कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

रोड पर चलती महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, चली गई जान, चालक फरार

मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़! गोरखपुर में दूषित खून की तस्करी का भंडाफोड़, 100 यूनिट ब्लड के साथ दो गिरफ्तार