A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओवरटेक के विवाद में युवक को कार में खींच ले गए दबंग, पिस्टल की बट से पीटा और दांत से काटा; CCTV आया सामने

ओवरटेक के विवाद में युवक को कार में खींच ले गए दबंग, पिस्टल की बट से पीटा और दांत से काटा; CCTV आया सामने

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि स्विफ्ट डिज़ायर कार अचानक रुकी और एक युवक को दबंगों ने घसीटते हुए कार में बैठा लिया। इसके बाद तेजी से कार लेकर भाग निकले।

वारदात का सीसीटीवी वीडियो आया सामने- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT वारदात का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करेली इलाके से एक युवक का अपहरण कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस पूरी वारदात का एक CCTV फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार सवार युवक को जबरन घसीटते हुए ले जाते दिख रहे हैं। पीड़ित शऊ पिंग छाय, जो तुलसीपुर इलाके का रहने वाला है, उसने पुलिस को बताया कि महज एक दिन पहले आरोपियों के साथ उसकी गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी।

जबरन घसीटकर कार में बैठा लिया

पीड़ित के अनुसार, जब वह अगले दिन करेली के GTB नगर के पास से गुजर रहा था, तभी सैफ और उमर ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे बीच रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने उसे जबरन घसीटकर कार में बैठाया और उमरी गांव की ओर ले गए। रास्ते भर शऊ पिंग छाय के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार किया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके हाथ पर दांतों से भी बुरी तरह काटा। दबंगों ने मारपीट के बाद पीड़ित को ट्रिपल आईटी के पास अधमरी हालत में फेंक दिया और फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना का जो CCTV वीडियो सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि कैसे एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक रुकती है और दबंग युवक को अगवा कर तेजी से भाग निकलते हैं।

ACP राजकुमार मीणा ने बताया, "पीड़ित की शिकायत के आधार पर सैफ, उमर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।"

ये भी पढ़ें-

"प्री-ऑर्डर और पब्लिश्ड बुक एक नहीं", जनरल नरवणे की किताब पर 24 घंटे में पेंगुइन का दूसरा बड़ा बयान

हिंदू युवती बोली- शादी होगी तो शाहवेज से ही, बौद्ध धर्म के हिसाब से करूंगी विवाह; हिंदू संगठन ने किया विरोध