1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पढ़ाई की जगह बेटे को मोबाइल चलाता देख गुस्साया पिता, शराब के नशे में अपने जिगर के टुकड़े की चाकू मारकर की हत्या

पढ़ाई की जगह बेटे को मोबाइल चलाता देख गुस्साया पिता, शराब के नशे में अपने जिगर के टुकड़े की चाकू मारकर की हत्या

पुलिस की टीम ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीम ने बताया कि बेटे की हत्या करते समय आरोपी पिता शराब के नशे में था।

आरोपी पिता गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपी पिता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के करछना इलाके में मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।

शराब के नशे में था पिता

घटना करछना के कैथी कस्बे की बताई जा रही है। यहां रहने वाला रघुनंदन द्विवेदी देसी शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर पर उसका बड़ा बेटा अभिषेक मोबाइल चला रहा था। पिता नें जब बेटे को डाटा की पढ़ाई क्यों नहीं कर रहें हो? इस बात पर पिता और बेटे के बीच बहस होने लगी।

चाकू से बेटे पर किया हमला

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद रघुनंदन ने पास रखा चाकू उठाकर बेटे पर हमला कर दिया। चाकू लगने से अभिषेक घायल होकर जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। शराब के नशे में पिता अपने ही बेटे के ऊपर वाले लकड़ी के हिस्से से उसके सीने पर वार किया। गंभीर चोट लगने से अभिषेक की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मोबाइल चलाने को लेकर पिता-बेटे के बीच विवाद की बात सामने आई है। आरोपी के नशे में होने की बात भी बताई जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

लोगों के अंदर आरोपी के खिलाफ काफी गुस्सा

इस घटना के बाद से मुहल्ले और आसपास के लोग हैरान हैं कि कैसे एक पिता अपने जिगर के टुकड़े यानी बेटे की हत्या सिर्फ मोबाइल चलाने के लिए कर सकता है। घर के परिजनों और आसपास के लोगों में आरोपी रघुनंदन द्विवेदी के खिलाफ काफी गुस्सा है। गुस्साए लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: 

दहेज के लिए महिला को छत से नीचे फेंका, पैर टूटा; ससुराल वालों पर जहरीला इंजेक्शन देने का भी आरोप