1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुधिया रौशनी से नहाया अयोध्या का श्रीराम मंदिर, पहली बार रात की तस्वीरें आई सामने

दुधिया रौशनी से नहाया अयोध्या का श्रीराम मंदिर, पहली बार रात की तस्वीरें आई सामने

राम मंदिर का निर्माण दिन और रात हो रहा है। मंदिर लगभग बन कर तैयार हो गया है। रात की अंधेरे में भी प्रभु राम का भव्य महल अद्भुत लग रहा है।

ram mandir- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- @SHRIRAMTEERTH रात में ऐसा दिखता है अयोध्या का राम मंदिर

अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। अगले साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है जिसके मद्देनजर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच राम मंदिर निर्माण की पहली बार रात की तस्वीरें सामने आई हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिवाली से पहले निर्माणाधीन राम मंदिर की मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Image Source : twitter- @ShriRamTeerthराम मंदिर

ये तस्वीरें अलग-अलग एंगल से ली गई हैं। मंदिर के अंदर और बाहर लोहे के खंभों पर लगे हैलौजन की की रोशनी से मंदिर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। समय-समय पर ट्रस्ट मंदिर निर्माण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता है।

Image Source : twitter- @ShriRamTeerthराम मंदिर

अद्भुत लग रहा है प्रभु राम का भव्य महल

बता दें कि राम मंदिर का निर्माण दिन और रात हो रहा है। मंदिर लगभग बन कर तैयार हो गया है। रात की अंधेरे में भी प्रभु राम का भव्य महल अद्भुत लग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 जनवरी 2024 को अपने हाथों से राम लला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 22 जनवरी को प्रभु राम विराजमान होंगे तो 23 जनवरी को राम भक्तों का सपना साकार होगा जब वह अपने आंखों से भव्य महल में अपने आराध्य का दीदार करेंगे।

Image Source : @ShriRamTeerthराम मंदिर

दीपोत्सव के लिए 1 हजार घाट समन्वयक तैनात 

आने वाले साल 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीपोत्सव की सफलता के लिए शिक्षकों का दायित्व निर्धारण कर दिया है। घाटों पर पर्यवेक्षकों, समन्वयकों, प्रभारियों को दीपों की गणना की अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें-