1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मस्जिद में वजू करते समय अचानक पीछे गिरा शख्स, हो गई मौत; पूरा मंजर VIDEO में कैद

मस्जिद में वजू करते समय अचानक पीछे गिरा शख्स, हो गई मौत; पूरा मंजर VIDEO में कैद

सहारनपुर में मस्जिद में वजू करते समय एक शख्स की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह पीछे गिर पड़ा, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मस्जिद में वजू करते हुए गिरा शख्स- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मस्जिद में वजू करते हुए गिरा शख्स

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मस्जिद में वजू करते हुए एक शख्स का अचेत होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वजू करते वक्त एक शख्स पीछे गिरता हुआ दिख रहा है। उसके बाद एक युवक उसे व्यक्ति को उठाता दिख रहा है। पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। शख्स की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला सहारनपुर के बुड्ढाखेड़ा गांव का है। रविवार को नमाज से पहले शराफत मस्जिद में वजू कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह पीछे की ओर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे संभालने और पानी पिलाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन शराफत को गंगोह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शराफत छह भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में एक बड़ी बेटी और एक छोटा बेटा है। परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, शराफत नेकदिल और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी अचानक मौत से गांव के लोग भी गमगीन हैं। बाद में गमगीन माहौल में उसे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

बच्ची को फेंकने के बाद छत से लगाई छलांग

वहीं, यूपी के कानपुर जिले के गुजैनी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपनी 14 माह की मासूम बच्ची को फेंक दिया और फिर खुद जाकर दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। जिस वक्त बच्ची को गुस्से से फेंका उस वक्त पति ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सामने कैच कर पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। बच्ची को फेंकने के बाद मां दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला ने दो दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद रविवार सुबह दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, 7 अक्टूबर को दंपति की शादी की तीसरी सालगिरह थी, इसी दौरान पारिवारिक विवाद हुआ।

(रिपोर्ट- खालिद हुसैन)

ये भी पढ़ें-

शादीशुदा बीपीएससी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया, मामला थाना पहुंचा, होगी जेल

एमपी के डिंडौरी में भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़