1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शादीशुदा बीपीएससी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया, मामला थाना पहुंचा, होगी जेल

शादीशुदा बीपीएससी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया, मामला थाना पहुंचा, होगी जेल

 Published : Oct 12, 2026 05:20 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 05:50 pm IST

भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य का संबंध बहुत पवित्र, आदरणीय और सर्वोपरि माना गया है। गुरु को ईश्वर से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है, क्योंकि वही समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। लेकिन मोतिहारी में एक शिक्षक के द्वारा गुरु शिष्य का संबंध कलंकित करने का मामला सामने आया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

शादीशुदा बीपीएससी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरक़त करते पकड़ा गया, मामला थाना पहुंचा, गुरूजी को होगा- India TV Hindi
शादीशुदा बीपीएससी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरक़त करते पकड़ा गया, मामला थाना पहुंचा, गुरूजी को होगा जेल Image Source : INDIA TV

बिहार के मोतिहारी जिले से शिक्षक और शिक्षा व्यवस्था को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा बीपीएससी शिक्षक को अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक और अश्लील हरकतें करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और हर तरफ इसकी कड़ी निंदा हो रही है। इस घटना के बाद से शिक्षा जगत और आम लोगों में भारी आक्रोश है।

कहां का मामला

मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहां बीपीएससी शिक्षक अपने इश्क में अंधा होकर गुरु शिष्या की रिश्ता ताड़ ताड़ कर दिया। ग्रामीणों की माने तो आरोपी शिक्षक की ये पहली बार हरकत नहीं है, इससे पहले भी कई नाबालिक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। इतना ही नही 15 दिन पहले नौंवी क्लास की नाबालिग छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग की जाल रच स्कूल से लेकर फरार हुआ था जिसके बाद ग्रामीणों के दबाव के बाद आरोपी शिक्षक नाबालिग छात्रा को परिजनों को वापस किया तो ग्रामीण और परिजनों ने लोक लिहाजा के कारण चुप्पी साध ली।

पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनौलिया गॉव का बतया जा रहा है। जहां बीपीएससी शिक्षक बलराम कुमार के द्वारा सोमवार को स्कूल पहुंचते ही स्कूल की ही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसके बाद स्कूल के छात्र एवं छात्रा उग्र हो गए और ग्रामीणों की सूचना दिया। जहां ग्रामीण की भीड़ इकट्ठा हो गई और स्कूल परिसर में खूब हंगामा हुआ और शिक्षक बलराम कुमार की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार बीपीएससी शिक्षक बलराम कुमार जिले के पताही थाना क्षेत्र के मूल निवासी है जिनका पदस्थापना पिपराकोठी प्रखंड स्थित तुरकौलिया थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनौलिया गांव में हुई है। आरोपी बलराम कुमार शिक्षक तुरकौलिया में किराए के मकान में रहते हैं जहां से डियूटी के लिए स्कूल आना जाना है। बीएससी शिक्षक बलराम कुमार पर पूर्व के दिनों में भी छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। जिसकी चर्चा पिपरा कोठी एवं तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र में जोरों पर है। 15 दिन पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनौलिया के 9वीं क्लास के छात्रा को स्कूल से बहाल फुसला के स्कूल से आरोपी शिक्षक भगा ले गया था जिसके बाद ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत पर आरोपी शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को वापस भेजा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही मोतिहारी सदर 01 एसडीपीओ दिलीप कुमार एवं एसडीओ अरुण कुमार तुरकौलिया थाना मौके पर पहुंचे जहां परिजनों से बातचीत किया। मोतिहारी सदर 01 एसडीपीओ दिलीप कुमार के निर्देश पर तुरकौलिया थाना के द्वारा कानूनी करवाई तेज कर दी गई है। वहीं बीपीएससी शिक्षा बलराम कुमार को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। 

(रिपोर्ट - Arvind Kumar)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।