1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आयुष मलिक के हिंदू धर्म में वापसी के बाद बड़ी साजिश का खुलासा, घर से मिला- 'I Am On Mission' डायरी, फरार मौलवी की तलाश

आयुष मलिक के हिंदू धर्म में वापसी के बाद बड़ी साजिश का खुलासा, घर से मिला- 'I Am On Mission' डायरी, फरार मौलवी की तलाश

आयुष मलिक ने फिर से सनातन धर्म में वापसी कर ली है। आयुष के घर से छापेमारी में एक डायरी मिली, जिसमें लिखा है- I Am on Mission

आयुष मलिक की हुई सनातन में वापसी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आयुष मलिक की हुई सनातन में वापसी

उत्तर प्रदेश के शामली से एक खबर आई थी कि आयुष मलिक का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मोहम्मद अली बना दिया गया था। लेकिन अब, आयुष मलिक ने फिर से सनातन धर्म में वापसी कर ली है और दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है। अब इस मामले में आयुष मलिक को मोहम्मद अली बनाने के पीछे एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस अब एक मौलवी की तलाश कर रही है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को इनपुट मिला कि आयुष मलिक का धर्मांतरण कराकर उसे मोहम्मद अली बना दिया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आयुष के घर पर छापेमारी की। छापेमारी में घर से एक बड़ा चाकू बरामद हुआ। घर से एक डायरी मिली थी। डायरी में लिखा था- I Am on Mission

अंडमान और चेन्नई में छुपा है मौलवी

इस पूरे धर्मांतरण खेल के पीछे एक स्थानीय मौलवी का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस की दबिश बढ़ते ही आरोपी मौलवी शामली से फरार हो गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी मौलवी इस समय अंडमान या चेन्नई में कहीं छिपा हुआ है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

परिवार में खुशी का माहौल

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, आयुष मलिक ने एक बार फिर से सनातन धर्म में वापसी कर ली है। उसने शामली के हनुमान मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है। पिता देवराज मलिक ने कहा, "मेरा बेटा अब वापस घर आ गया है। पूजा-पाठ कर रहा है। अब वो कहीं नहीं जाएगा। उनका पूरा परिवार खुश है।"

पिता की शिकायत के अनुसार, साल 2023 में आयुष को दिल्ली ले जाया गया। वहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद उसका नाम मोहम्मद अली रख दिया गया। दिल्ली में एक निकाह समारोह हुआ था। हालांकि, जांच के दौरान कोई मैरिज सर्टिफिकेट बरामद नहीं हुआ था, लेकिन धर्म परिवर्तन के बाद आयुष ने दाढ़ी बढ़ाने, पांच बार नमाज पढ़ने और कपड़े बदलने जैसे इस्लामी रीति-रिवाज अपनाए। इस मामले में फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें-

कौन है फैयाज प्रेमजी? जिसका नाम 'मुहर्रम जहर साजिश' मामले में आया सामने; शिया से बना 'एक्स-मुस्लिम'

मर्डर केस की जांच की आड़ में नाबालिग लड़कों से गंदी हरकतें! आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार