1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया में दहला देने वाली वारदात, ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या

बलिया में दहला देने वाली वारदात, ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या

बलिया में पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप जैसा माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

On receiving information about the murder of the former head in Ballia, a crowd of villagers reached- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बलिया में पूर्व प्रधान की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़

उत्तर प्रदेश के बलिया से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के सहतवार थाना क्षेत्र तहत उदहा (दतहा) गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर से खाना खाकर रात को अपने ट्यूबवेल पर सोने गए पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने ईंट-पत्थरों से कूच कूचकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

सुबह घर नहीं लौटे तो ग्रामीण और परिवार वाले मौके पर पहुंचे

उदहा गांव में मृतक की पहचान गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान राम व्यास वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक राम व्यास वर्मा रोज की तरह खाना खाकर अपने घर से ट्यूबवेल पर सोने गए थे। जो घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर है। सुबह वे वापस आ जाया करते थे, लेकिन इस बार नहीं आए। जब वे घर नहीं आए तो ग्रामीण और परिवार के लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां उन्हें खून से लथपथ शव मिला। 

बदमाशों ने बेरहमी से बुरी से से पीटा, शरीर पर हैं चोटों के निशान

बदमाशों ने बेहद बेरहमी से उनके सिर को ईंट-पत्थरों से पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। मृतक के शरीर पर भी गंभीर चोटों के कई निशान पाए गए हैं, जिससे यह साफ होता है कि हत्या से पहले उनके साथ संघर्ष या अत्यधिक क्रूरता की गई होगी।

सुबह पता चला कि पूर्व प्रधान की हो गई है हत्या

मृतक राम व्यास वर्मा के पुत्र ने बताया कि उनके पिताजी रोज की तरह रात में खाना खाकर ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सुबह हमें इस भयानक घटना की जानकारी मिली। बदमाशों ने बहुत ही बेरहमी से उनकी जान ली है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस मामले को सीओ जयशंकर मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस बीच इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग आपस भी बात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

बलिया से अमित कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

बागपत में चाट युद्ध के बाद अब केले को लेकर हुई जंग, बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

बुजुर्ग सास को बहू और पोतों ने बेरहमी से बीच सड़क पर पीटा, मुआवजे की रकम हड़पने के लिए मारपीट