1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत में चाट युद्ध के बाद अब केले को लेकर हुई जंग, बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

बागपत में चाट युद्ध के बाद अब केले को लेकर हुई जंग, बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 24, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 12:16 pm IST

बागपत में फेमस चाट युद्ध के बाद अब वहां पर दो पक्षों के बीच केले को लेकर हुई बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें दुकानदार और ग्राहक के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

Baghpat Assault- India TV Hindi
बागपत मारपीट Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में कुछ साल पहले चाट की दुकान पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं अब फिर बागपत से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें केले को लेकर वहां पर दुकानदार और ग्राहक के बीच जमकर लात घूंसे चले। बीच सड़क पर हुई इस जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस अब दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई केले को लेकर मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद जांच में जुट गई है।

मामूली बात ने लिया हिंसक रूप

बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में मामूली बात ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। केले खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। करीब 45 सेकेंड का यह लाइव मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर हुई इस जमकर मारपीट को मोबाइल में कई लोग वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे मौजूद दुकान के सामने दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती है और कुछ ही पल में विवाद हाथापाई में बदल जाता है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते हैं। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट जाती है, लेकिन झगड़ा छुड़ाने के बजाय कई लोग अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त दिखाई देते हैं। जिसमें काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

केले को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच में हुई इस मारपीट का वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। बिनौली थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही वीडियो के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल बरनावा गांव का यह मारपीट का वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

(रिपोर्ट - पारस जैन)

ये भी पढ़ें

रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था शख्स, मार दी गई गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बुजुर्ग सास को बहू और पोतों ने बेरहमी से बीच सड़क पर पीटा, मुआवजे की रकम हड़पने के लिए मारपीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।