1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था शख्स, मार दी गई गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था शख्स, मार दी गई गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 24, 2026 10:11 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 10:11 am IST

झांसी में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे सभी चौंक गए जिसमें शहर के पॉश इलाके इलाइट चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे व्यक्ति को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Jhansi- India TV Hindi
झांसी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के झांसी शहर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने वहां पर सभी चौंक गए हैं। 23 जुलाई की रात को झांसी के पॉश इलाके इलाइट चौराहे के पास स्थित डी मेड किचन कैफे में खाना खाने पहुंचे एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। इससे वहां पर काफी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं घायल व्यक्ति संजय सिंह को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली उन्होंने मौके पर पहुंचने के साथ जांच शुरू करते हुए अज्ञात हमलावार की तलाश में जुट गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की खंगाल रही फुटेज

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित इलाइट चौराहे के पास डी मेड किचन कैफे में जानकारी के मुताबिक संजय सिंह नाम का व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ कैफे में खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर वहां पहुंचा और उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही कैफे में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल संजय सिंह को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावर की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है वहीं घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

आरोपी को पकड़ने के लिए बना दी गई हैं टीम

इस घटना को लेकर झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि इस रेस्टोरेंट में संजय यादव अपने दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचे थे, जिसमें अचानक एक अज्ञात हमलावार ने चश्मदीदों के अनुसार उनके पास आकर कट्टा या तमंचा से गोली मारकर दूसरे रास्ते से फरार हो गया। हमने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बना दी हैं, जिसमें हमारी कोशिश जल्द से जल्द इस पूरे मामले का खुलासा करने की रहेगी और हमें कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। आरोपी इस रेस्टोरेंट के जो दो रास्ते हैं उसमें एक से आया और दूसरे से गोली मारने के बाद फरार हो गया। हम अभी फुटेज को देख रहे हैं।

(रिपोर्ट - आकाश राठौर)

ये भी पढ़ें

सांप से कटवा कर पति को मारने वाली दामिनी का होगा प्रेग्नेंसी टेस्ट, जेल में असाइन हुआ काम; मुस्कान भी है साथ

पांच लाख के मुआवजे के लालच में बेटा बना 'कातिल'! मां की गला घोंटकर हत्या, फिर बोला-'गुलदार ने मार डाला'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।