मेरठः सांप से कटवा कर पति को मौत की नींद सुलाने वाली जेल में बंद दामिनी का प्रेग्नेंसी टेस्ट होगा। दामिनी को उसके प्रेमी तुषार के साथ पुलिस ने अभी हाल में ही गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि दामिनी ने पति की मौत को दुर्घटना दिखाने के लिए एक सांप का इस्तेमाल किया था। उनका मकसद 20 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम पाना और अपना रिश्ता जारी रखना था। मृतक अतुल पंवार पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर में किड्स प्ले स्कूल चलाते थे। वह अपने बिस्तर पर मृत पाए गए थे।
एक ही बैरक में बंद हैं पति को मारने वाली कई महिलाएं
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दामिनी जेल में लाइब्रेरियन और शिक्षिका बन गई है। वह अपने 6 साल के बेटे से मिलना चाहती है। दामिनी को 12B में रखा गया है। उसी बैरक में अपने पति सौरव को प्रेमी के साथ मिलकर मारने वाली मुस्कान भी बंद है। इसी तरह पति को मौत देने वाली कोमल और अंजलि 12 B में बंद है। पति को मौत देने वाली 4 महिलाएं एक बैरक में बंद होने से उनका समूह बन सकता है।
मुस्कान और दामिनी का एक ही बैरक
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया है कि मुस्कान और दामिनी एक बैरक में हैं। दोनों में बातचीत होती है, लेकिन अभी तक निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को आपस में साझा नहीं किया है। दामिनी को देर तक जागने की आदत है जबकि जेल में रात 7-8 बजे तक सभी बंदी सो जाते हैं, जिसके चलते उसे एनजायटी हो रही है।
दामिनी के प्रेमी तुषार ने अभी दस दिन तक जेल में कोई भी काम करने से मना कर दिया है। जेल में बंद तुषार और दामिनी की बैरक काफी दूर है। लिहाजा प्रतिदिन आमना-सामना मुश्किल है। जेल में मुस्कान और दामिनी मिल गई हैं। एक ही बैरक में बंदी हैं। दोनों ने ही प्रेम की खातिर प्रेमी के साथ मिलकर सुहाग को ही उजाड़ दिया। दोनों के प्रेमी साहिल और तुषार भी मेरठ जेल में बंद हैं, लेकिन यह दोनों प्रेमी अलग-अलग बैरक में बंद होने के कारण आपस में मिल नही पाये हैं।
जेल में बंद हैं 62 महिला बंदी
बता दें कि चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में कुल 62 महिला बंदी हैं, जो 12A और 12B बैरक में बंद हैं। इन महिला बंदियों में से 5 पत्नियों ने पति को मौत दी है। 4 हत्यारिन पत्नी अंजलि, कोमल, मुस्कान और दामिनी 12a जबकि रविता एक 12b बैरक में बंदी है। अब देखना होगा कि 5 हत्यारिन पत्नियों का समूह जेल में क्या गुल खिलायेगा। हालांकि माना जा रहा है कि मुस्कान के केस में अब किसी भी दिन कोर्ट का फैसला आ सकता है।
क्या है मामला
मेरठ जेल में बंद दामिनी ने 16-17 जुलाई 2026 की रात पहले अपने पति अतुल पंवार को दूध में 10 से 12 नींद की गोलियां दूध में मिला दी थी और उसके बाद अपने प्रेमी तुषार और दो सपेरों की मदद से अतुल को सांप से कटवा दिया था। मौत देने के बाद नाटक करते हुए अतुल को अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस जांच में दामिनी और उसके प्रेमी की पोल खुल गई। दामिनी का प्रेमी उसके स्कूल वैन का ड्राइवर है। दामिनी और अतुल ने 2019 में प्रेम विवाह किया था और उनका 6 साल का एक बेटा भी है।
ये भी पढ़ेंः मेरठ में शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने दी नर्स को जहरीली ड्रिप, सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग ने खोला राज