A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'इस बार PDA प्रहरी चौकन्ने हैं', यूपी में SIR की तारीख बढ़ने पर अखिलेश ने क्या आशंका जताई?

'इस बार PDA प्रहरी चौकन्ने हैं', यूपी में SIR की तारीख बढ़ने पर अखिलेश ने क्या आशंका जताई?

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में SIR से जुड़ी तारीखों में बड़ा अपडेट किया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं।

akhilesh yadav- India TV Hindi
Image Source : PTI अखिलेश यादव

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ा दी है जिसपर अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे चुनाव में मतदान का प्रतिशत और रिजल्ट देरी से आने पर जनता को आशंका होती थी ठीक वैसे ही आशंका ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ने पर हो रही है। अखिलेश ने आगे कहा कि कहीं ‘मानवीय भूल के बहाने’ मतदाताओं का आँकड़ा बढ़ न जाए। ध्यान रहे इस बार ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ने हैं!

क्या हैं नई तारीखें?

दरअसल, देश के विभिन्न राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट की गहन जांच हो रही है। यूपी में 31 दिसंबर को ड्रॉफ्ट लिस्ट जारी होनी थी जिसे अब बढ़ाकर 6 जनवरी कर दिया गया है।

Image Source : x- @yadavakhileshअखिलेश यादव ने किया ट्वीट।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार उत्तर प्रदेश में SIR के तहत अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।

वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कब होगा?

चुनाव आयोग के मुताबिक, यूपी में 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

'सतुआ बाबा के चक्कर में न पड़ो', केशव प्रसाद ने प्रयागराज के DM को लगाई फटकार, रोटी सेंकने का VIDEO हुआ था वायरल