1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गणेश पंडाल में आरती की तैयारी चल रही थी, तभी भरभराकर गिरी रेलिंग… 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

गणेश पंडाल में आरती की तैयारी चल रही थी, तभी भरभराकर गिरी रेलिंग… 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

यूपी के सीतापुर में एक धर्मशाला में बुधवार दोपहर गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के ऊपर एक रेलिंग गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। गणपति पंडाल का निर्माण आंगन में किया गया था जहां यह हादसा हुआ।

मृतका की फाइल फोटो।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतका की फाइल फोटो।

यूपी के सीतापुर में बुधवार को गणेश उत्सव में मंगल आरती के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। यहां बारिश के चलते धर्मशाला का छज्जा गिरने से करीब 30 से 35 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे पंडाल में भगदड़ मच गई। धर्मशाला के आसपास रहने वालों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए श्रद्धालुओं को लखनऊ रेफर किया गया है, जहां इलाज के दौरान एक और महिला श्रद्धालु नीति मेहरोत्रा की मौत हो गई।

आरती की तैयारी चल रही थी, तभी हुआ हादसा

यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी धर्मशाला का है। गणपति पंडाल का निर्माण आंगन में किया गया था जहां यह हादसा हुआ। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय उमा कपूर के रूप में की गई है। पंजाबी धर्मशाला में गणेश महोत्सव को लेकर करीब डेढ़ फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार को स्थानीय लोग रोज की तरह पूजन-अर्चन कर रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे आरती की तैयारी चल रही थी। आरती में शामिल होने के लिए भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु धर्मशाला में मौजूद थे।

Image Source : reporter inputतीसरी मंजिल की रेलिंग टूटी और श्रद्धालुओं पर जा गिरी।

तिरपाल पर जमा बारिश का पानी बना काल!

पंडाल में बारिश से बचने के लिए आयोजकों द्वारा छज्जे से बरसाती बांधी गई थी। आरती के समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का पानी आंगन में लगाए गए तिरपाल पर जमा होने लगा। पानी का भार बढ़ने से तीसरी मंजिल की रेलिंग तिरपाल के साथ टूट गई और नीचे मौजूद श्रद्धालुओं पर जा गिरी।

Image Source : reporter inputबारिश ने गणेश उत्सव में मचाई तबाही।

धर्मशाला का छज्जा गिरने से नीचे मौजूद श्रद्धालु दब गए। हादसे के बाद पूरे पंडाल में चीख पुकार मच गई। आसपास के रहने वाले लोग जब भागकर पंडाल में पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में लोगों के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कम मच गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उमा कपूर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

8 घायलों की हालत नाजुक

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम राजा गणपति आर, एसपी अंकुर अग्रवाल, एडीएम आयुष चौधरी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इलाज के दौरान कुछ घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

Image Source : reporter inputहादसे से एक दिन पूर्व आरती करते हुए भक्त।

सीतापुर के DM राजा गणपति ने बताया कि इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की मृत्यु हुई है। एक व्यक्ति ज्यादा गंभीर है जिसे लखनऊ भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

वहीं, एक अन्य मामले में यूपी के बलरामपुर नगर में गणेश विसर्जन के दौरान तेज DJ के शोर से स्कूल में पढ़ रही छात्रा बेहोश हो गई और इसके बाद वह उठ नहीं सकी। इस मासूम छात्रा ती मौत हो गई। 

(रिपोर्ट- मोहित मिश्र)

यह भी पढ़ें-

कासगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, लापता युवती का शव ट्यूबवेल की छत पर मिला

दहेज के लिए महिला को छत से नीचे फेंका, पैर टूटा; ससुराल वालों पर जहरीला इंजेक्शन देने का भी आरोप