1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर: IG किरण एस की अगुआई में पुलिस का रूट मार्च, सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील

सीतापुर: IG किरण एस की अगुआई में पुलिस का रूट मार्च, सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील

सीतापुर में पुलिसकर्मियों ने रूट मार्च कर लोगों के साथ संवाद किया। होली, रमजान और ईद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए यह मार्च किया गया। इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की गई।

Sitapur police- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सीतापुर में पुलिस का रूट मार्च

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रविवार (1 मार्च) को पुलिस ने रूट मार्च किया। यह रूट मार्च पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ किरण एस की अगुआई में हुआ। इस दौरान लोगों से सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। जिला अधिकारी डॉ. राजगणपति भी इसका हिस्सा बने। होली, रमजान और ईद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह रूट मार्च किया, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अशांति न फैले।

सीतापुर पुलिस की तरफ से बताया गया कि एक मार्च को पुलिस महानिरीक्षक महोदय लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस और जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने आगामी होली, रमजान माह और ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों के साथ रूट मार्च किया।

Image Source : Reporter Inputसीतापुर पुलिस का रूट मार्च

सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील

पुलिस की तरफ से बताया गया कि शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए थाना कोतवाली नगर एरिया के मोहल्ला कजियारा में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। इस दौरान व्यापारियों और धर्मगुरुओं से वरिष्ठ पुलिस और जिला प्रशासन अधिकारियों ने बातचीत की। इस दौरान आपसी भाईचारे, परस्पर सम्मान और सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-

अश्लील वीडियो बनाकर Ex-बॉयफ्रेंड कर रहा था परेशान, GF ने मिलने बुलाया और ले ली जान; मुंह पर डाला तेजाब

महिला ने पिटाई कराई और अपने साथ जबरन बनवाया 'गंदा' वीडियो, ऐसे हुआ पूरे गिरोह का भंडाफोड़