1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अश्लील वीडियो बनाकर Ex-बॉयफ्रेंड कर रहा था परेशान, GF ने मिलने बुलाया और ले ली जान; मुंह पर डाला तेजाब

अश्लील वीडियो बनाकर Ex-बॉयफ्रेंड कर रहा था परेशान, GF ने मिलने बुलाया और ले ली जान; मुंह पर डाला तेजाब

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 01, 2026 08:50 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 10:13 pm IST

Murder In Ballia: प्रेमिका ने बलिया में अपने उस युवक को मार दिया, जिससे वह शादी से पहले प्रेम करती थी। चेहरा पहचान में ना आए तो युवक के फेस पर तेजाब डाल दिया। पुलिस की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

Ballia Murder Case- India TV Hindi
बलिया में कत्ल की सनसनीखेज वारदात हुई है। Image Source : REPORTERS INPUT

Ballia Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया से प्यार, ब्लैकमेलिंग और कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि प्रेमी अश्लील वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। ये मामला रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव का है। 

तेजाब से झुलसे चेहरे के साथ बरामद हुआ था शव

बता दें कि 10 फरवरी को यहां एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था, जिसका चेहरा तेजाब से बुरी तरह झुलसा दिया गया था ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई।

शादीशुदा प्रेमिका को कर रहा था परेशान

जांच में सामने आया कि पंकज का पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी हो चुकी थी। आरोप है कि पंकज अश्लील फुटेज के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और रिश्ता दोबारा कायम रखने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने यह बात अपने भाई और भाभी को बताई थी।

शादी समारोह में बुलाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, बीते 5 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान हत्या की साजिश रची गई। 7 फरवरी को पंकज को बहाने से बुलाया गया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया और शव को फेंक दिया गया।

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में बलिया के एसपी ओम वीर सिंह ने बताया कि पंकज गुप्ता, युवती को लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों ने मिलकर उसे बुलाया और उसकी हत्या कर दी। 5 नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।

(इनपुट- अमित कुमार)

ये भी पढ़ें- पेंशन लेने गए बुजुर्ग की बैंक में ही थम गई सांसें, मौत का CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।